{"_id":"67180a1e3f1d5e69c90961b4","slug":"pushya-nakshatra-tomorrow-market-will-shine-expected-business-of-rs-70-crore-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-126115-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुष्य नक्षत्र कल, चमकेगा बाजार, 70 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुष्य नक्षत्र कल, चमकेगा बाजार, 70 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद
Wed, 23 Oct 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दीपावली से पहले ही बाजार में गुलजार हो गया है। बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र है। इस शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोगों ने बुकिंग भी शुरू करा दी है। रियल स्टेट, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में काफी बुकिंग हो गई है। इससे एक ही दिन में 70 करोड़ रुपये का कारोबार होने का उम्मीद है।
ज्वेलरी से लेकर ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम तक इस बार ऑफर्स की भरमार है। अलग-अलग सेक्टर में बुकिंग के लिहाज से कारोबारियों का अनुमान है कि इस बार पुष्य नक्षत्र के दिन बाजार पर 70 करोड़ से भी ज्यादा की धनवर्षा हो सकती है। व्यापारियों के अनुमान के अनुसार जिले के पांचों तहसीलों में रियल स्टेट में 35 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है, जबकि 10 करोड़ रुपये ज्वेलरी, 15 करोड़ रुपये वाहन और 10 करोड़ रुपये इलेक्ट्रानिक्स सहित अन्य सामानों के कारोबार होने की संभावना है।
-- -- -- -
दो हजार बाइक और दो सौ कारों की होगी डिलीवरी
वाहन कारोबारी सिद्धार्थ अग्रवाल के मुताबिक करीब ढाई साल बाद वाहन कारोबार में बड़ा बूम आने के आसार बन रहे हैं। बाइक के अलग-अलग शोरूम पर बड़ी संख्या में बुकिंग कराई गई है। पुष्य नक्षत्र के दिन करीब दो हजार बाइक सेल होने की उम्मीद है। करीब दो सौ कारों के लिए भी बुकिंग हुई है, जिनकी पुष्य नक्षत्र पर डिलीवरी होनी है। इस बार सर्वाधिक मांग छह लाख से 15 लाख तक कीमत की कारों की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सोने-चांदी के गहने व सिक्के की मांग अधिक
स्वर्ण व्यापारी श्रीचंद कसौधन के मुताबिक इस बार सोने-चांदी के गहनों के साथ सिक्कों की मांग सर्वाधिक है। लिहाजा कारोबारियों ने प्रमाणित सिक्कों को भी मंगा रखा है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक बुकिंग सोने की टेंपल ज्वेलरी की हुई है। इसके अलावा कड़े, कंगन, चूड़ियों और कान की वालियां, झुमके, मांग टीका, अंगूठी की भी अच्छी सेल होने की उम्मीद है। सहालग को देखते हुए भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में पुष्य नक्षत्र के दिन 20 करोड़ के सोने का कारोबार होने की उम्मीद है।
-- -- -- --
गुरु पुष्य योग में शुभ कार्य करना माना जाता है उत्तम
सिद्धार्थनगर। पुष्य नक्षत्र इस बार दिन बृहस्पतिवार को पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार पुष्य नक्षत्र देव गुरु बृहस्पति का शुभ योग है। इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति है जबकि इसके स्वामी शनि देव है। ऐसे में बृहस्पतिवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ने के कारण ज्योतिष शास्त्र में इसका विशेष महत्व है।
आचार्य अच्युत रामानुजाचार्य बताते है कि पुष्य नक्षत्र बृहस्पतिवार के दिन पड़ने से लाभकरी होता है। इस दिन किया गया सभी कार्य शुभ योग माना जाता है। इससे इस दिन लोग धनतेरस की तरह ही खरीदारी करते हैं। जबकि कारोबार का शुरुआत एवं कई प्रकार की सिद्धियां भी इस दिन की जाती है। वैसे तो हर कार्य के लिए अलग-अलग मुहूर्त बताए गए हैं। लेकिन पुष्य नक्षत्र को विशेष महत्व दिया गया है। स्वामी शनि को होने के कारण कई न्यायिक कार्य भी किए जाते हैं, इसलिए इस दिन खरीदारी करने से धन का लाभ होता है, जबकि मुहूर्त के अनुसार की गई खरीदारी से लोगों को यश व वैभव की प्राप्ति होती है। पुष्य नक्षत्र में प्रारंभ किए गए कार्य में किसी भी प्रकार की अचड़ नहीं आती है। इसका शुभ मुहूर्त 24 अक्तूबर दिन बृहस्पतिवार को सुबह 11:38 बजे के बाद दिन व रात तक है। साथ ही साथ भगवती जयंती का भी पर्व है।
-- -- --
धातु खरीदने से धन-धान्य की नहीं रहती कमी
आचार्य अच्युत रामानुजाचार्य के अनुसार पुष्य नक्षत्र बृहस्पतिवार को पड़ने से इसका लाभ बढ़ जाता है। मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र पर धातु खरीदने से धन-धान्य की कमी नहीं रहती। इसलिए परंपरानुसार प्रत्येक व्यक्ति पुष्य नक्षत्र पर बाजार से कुछ न कुछ धातु का सामान जरूर खरीदता है। शुभ कार्य सहित सोने-चांदी के सिक्के, गहने, गाड़ी, बर्तन, होम एप्लांयसेज की सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। कारोबारियों का कहना है कि पुष्य नक्षत्र से पहले लोगों ने बड़ी तादाद में गहने, गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बुकिंग कराई है। बर्तनों की भी बड़े पैमाने पर खरीदारी की जाएगी।