फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pt. Deen Dayal Upadhyay remembered on his death anniversary

सिद्धार्थनगर: पुण्य तिथि पर याद किए गए पं. दीन दयाल उपाध्याय

Sun, 12 Feb 2023 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 Feb 2023 04:45 AM IST
विज्ञापन
Pt. Deen Dayal Upadhyay remembered on his death anniversary
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
सिद्धार्थनगर/भारतभारी। भाजपा जिला कार्यालय और भारतभारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत बताई। इस दौरान जिला प्रभारी रामजियावन मौर्य, जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। वहीं भारतभारी मंडल अध्यक्ष उदय शंकर श्रीवास्तव ने संगठन कार्यालय पर एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। उदय शंकर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठनकर्ता थे। उनके सिद्धांतों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंडल उपाध्यक्ष के के पांडेय का कहना था कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन देश और समाज को दिया। इस मौके पर रवि पासवान, चंद्र प्रकाश चौधरी उर्फ चन्दू चौधरी, नर्वदेश्वर सिंह, पिंटु पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed