फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Provide tourist facilities on priority in Kapilvastu

Siddharthnagar News: कपिलवस्तु में प्राथमिकता से उपलब्ध कराएं पर्यटक सुविधाएं

Fri, 30 Jun 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 30 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Provide tourist facilities on priority in Kapilvastu
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु के विकास के साथ ही पर्यटकों के रात्रि में ठहरने के लिए रेस्टोरेंट, कामर्शियल, नेचुरल साइट्स को विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करें जिससे गौतम बुद्ध की धरती पर देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को अच्छी सुविधा मिल सके। ये बातें मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में कपिलवस्तु विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण सिद्धार्थनगर की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कपिलवस्तु में मौजूद ऐतिहासिक स्थलों, पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि कपिलवस्तु क्षेत्र में बुद्धा थीम पार्क, विपश्यना केंद्र, केंद्र सरकार व राज्य सरकार के पुरातत्व संग्रहालय स्थापित हैं। जिस पर मंडलायुक्त ने कहा कि जिले में जो भी पर्यटन व ऐतिहासिक स्थल हैं वहां बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, एसमीएम नौगढ़़ ललित कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अवैध व्यापार व तस्करी रोकने के निर्देश
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में औषधि एवं मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और व्यापार की रोकथाम के लिए बैठक हुई। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने दवाओं के अवैध व्यापार तथा अंतरराष्ट्रीय तस्करी की रोकथाम का निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक, एसएसबी, प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को नेपाल बॉर्डर स्थित औषधि की दुकानों का निरीक्षण कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed