फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protest to chauki incharge

- चौकी इंचार्ज के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 26 Aug 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
protest to chauki incharge
फोटो-
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन
नेपाल के चाकरचौड़ा के लोगों ने टायर जलाकर की नारेबाजी
लापता बाइक का सुराग न मिलने से नाराजगी जताई
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के चाकरचौड़ा में सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे। मोटरसाइकिल की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध में दुकान बंद कर टायर जलाया और नारेबाजी की। पकड़ी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर मामले को शांत किया।
14 अगस्त को नेपाल के चाकरचौड़ा से परमेश्वर पाठक के घर से उनकी मोटरसाइकिल चोरी गई थी। उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी को प्रार्थना पत्र देकर चोरी का खुलासा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन 12 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बार्डर के मुख्य द्वार पर टायर जलाकर चौकी इंचार्ज के विरोध में दुकान बंद कर चक्का जाम करने लगे। सूचना पर पहुंचे पकड़ी इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को समझ बुझाकर मामले को शांत कराया गया। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में तीन मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी है जिसका पर्दाफाश करने में पुलिस विफल है। पकड़ी इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले को शांत करा कर मोटरसाइकिल चोरी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरा होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो-62
संत रविदास मंदिर का तत्काल हो पुनर्निर्माण
दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ने राष्ट्रपति को संबोधित भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थित संत रविदास के तोड़े गए मंदिर के तत्काल पुनर्निर्माण किए जाने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए रामबख्श गौतम, मनीराम बौद्ध ने कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थित संत शिरोमणि रविदास के छह सौ वर्ष प्राचीन मंदिर को तोड़कर समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। साथ ही निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने मंदिर का पुनर्निर्माण करने के साथ ही गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग की है। इस दौरान डॉ. शीश कुमार बौद्ध, चंद्रभान, रामउजागिर, संत कुमार, सुमित कुमार, अर्जुन सिंह लोधी, सुधीर कुमार, सर्वेश व अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed