फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protest for rahat samgri

राहत सामग्री नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 03 Sep 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
protest for rahat samgri
मन्नीजोत क्षेत्र के बुढ़ियाटायर गांव में बाढ़ का पानी आने के बाद और राहत सामग्री ना मिलने से प्रद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राहत सामग्री नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- मन्नीजोत क्षेत्र के बुढ़ियाटायर गांव के लोगों ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। नाव नहीं होने से भी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को बुढ़ियाटायर गांव के लोगों ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया।
मन्नीजोत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बुढ़ियाटायर गांव के अधिकांश लोगों के घरों में पानी भर गया है। बाढ़ राहत सामग्री का आवंटन नहीं हुआ है। गांव के लोगों ने शुक्रवार को पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया और राहत सामग्री दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बुढ़ियाटायर गांव के रामफेर तिवारी, मंगरे यादव, पुष्पा तिवारी, राम सागर, बलराम, ओमप्रकाश साहेबदीन सहित करीब दर्जन भर लोगों के घरों में बाढ़ का पानी भर गया। उनका कहना है कि ब़ुढ़ियाटायर गांव में भी बाढ़ राहत सामग्री मिलनी चाहिए। हल्का लेखपाल, तहसीलदार या अन्य कोई अधिकारी गांव तक पहुंचकर हाल जानने की कोशिश नहीं की है। यही हाल क्षेत्र के फत्तेपुर, रूद्रौलिया, खुरपहवा अंदुआ शनिचरा डिवलीडीहा मिश्र तेतरी आदि गांवों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
बांध पर डाला डेरा
इटवा और कठेला प्रतिनिधि के अनुसार कठेला क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती नदी की बाढ़ से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग घरों में पानी भरने के कारण बांधों पर शरण लिया है। बूढ़ी राप्ती नदी में आई इस बाढ़ से पीड़ित गांव वालों की कोई सुधि लेने वाला नहीं है।
भैसाही जंगल निवासी मोहन का कहना है कि लकड़ी के न होने से भोजन पकाने में दिक्कत हो रही है। चूड़ा खाकर दिन काटना पड़ रहा है। गांव के फौजदार का कहना है कि विधायक चौधरी अमर सिंह आये थे। आश्वासन देकर चले गए, अभी तक कोई मदद नहीं मिली। मोहन का कहना है कि उनके पास न खाने के लिए और न ही पशुओं को खिलाने के लिए कुछ बचा है। अवधा देवी का कहना है कि गांव में चारों तरफ पानी भरा हुआ है। घर पर जाने के लिए गले तक का पानी भरा हुआ है। ऐसे में यहीं बांध ही रहने का एक मात्र सहारा है।
00000
कई मैरूंड घोषित किए गए
औराताल प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम त्रिभुवन प्रसाद ने बृहस्पतिवार शाम बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रानपुर, चक मझारी, महोखवा, कम्हरिया, रसूलपुर, कोहलवा, बनगाई, सुकरौली, वीरपुर, रतनपुर आदि गांवों को मैरूंड किया गया है।
000000
कटान स्थल पर पहुंचे शिक्षामंत्री
इटवा। बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश द्विवेदी ने खुनियांव ब्लॉक के एकडेंगवा और महुआ पाठक के बीच बंधे पर हुई कटान स्थल पर पहुंचकर रिसाव रोकने का उपाय कराया। शुक्रवार की सुबह से ही रिसाव हो रहा था। रिसाव बंद करने में सिंचाई विभाग के लोगों का ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
शिक्षामंत्री ने एकडेंगवा, पल्टी, पल्टा, दुफेड़िया, महुआ पाठक, नारायणपुर, गोल्हौरा पाठक, मनखोरिया, मटेसर नानकार, तिघरा, तिघरी, डड़वा, दुबायल, बनगाई, पचमोहनी, पेंदा नानकार, खुरहुरबन्दी, देवभरिया, सेहरी, तथा गौरा आदि गांवों मे राप्ती नदी से आई बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसओ गोल्हौरा वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक पाठक मौजूद थे।

0000000
भाजपा नेता ने किया दौरा
मन्नीजोत। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित फत्तेपुर एवं आसपास के गांवों में समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का लेखपाल के से सर्वे कराकर जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा। प्राकृतिक आपदा में जिनका नुकसान हुआ है सरकारी योजनाओं ने उनकी मदद की जाएगी। इस दौरान गौरव सोनी, बॉबी पांडेय, रिंकू मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अनुराग पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed