फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protest for pensition bahali

पेंशन बहाली समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस

Tue, 06 Aug 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
protest for pensition bahali
फोटो- 66
विज्ञापन

पेंशन बहाली समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला
विकास भवन से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक भरी हुंकार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन बहाली समेत 11 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्य कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर मुख्य सचिव के नाम का ज्ञापन उपजिलाधिकारी बांसी को मांगपत्र सौंपा।

मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई के आह्वान पर कर्मचारियों द्वारा मशाल जुलूस निकालकर सरकार से पेंशन बहाल करने की आवाज उठाई गई। विकास भवन पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में पैदल चलकर हाथ में मशाल लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। कर्मचारियों का कहना था कि पेंशन उनकी बुढ़ापे का सहारा है। यदि यह उन्हें नहीं मिला तो वह बर्बाद हो जाएंगे। इस मांग को पूरी करने के लिए वह हर स्तर पर आंदोलन करने को तैयार हैं। अंत में मुख्य सचिव के नाम संबोधित मांगपत्र एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह को सौंपा। मशाल जुलूस में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला मंत्री सुजीत कुमार जायसवाल समेत भूपेश शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, हरिश्चन्द्र पांडेय, विनोद त्रिपाठी, जमुना प्रसाद आर्या, अरुण कुमार प्रजापति, अजय सिंह, संतोष पाठक, संजय पांडेय आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed