फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Protest at night against power cut in Etawah

इटवा में बिजली कटौती के विरोध में रात में दिया धरना

Thu, 09 Sep 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Protest at night against power cut in Etawah
विद्युत केंद्र इटवा में देर रात को धरना देते उपभोक्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
इटवा में बिजली कटौती के विरोध में रात में दिया धरना
विज्ञापन

इटवा। स्थानीय कस्बे में 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा बुधवार रात फूट गया। नाराज उपभोक्ता रात में ही विद्युत केंद्र पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने की मांग करने लगे। शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति करने की मांग की। बिजली विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर लोग माने और धरना समाप्त हुआ।
नगर पंचायत इटवा के अधिकांश मोहल्ले में तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे नगर पंचायत इटवा के कस्बे के लोगों का धैर्य बुधवार रात जवाब दे गया। देर रात विद्युत केंद्र इटवा पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इनके अचानक दिए जा रहे धरने से विद्युतकर्मी परेशान हो गए। उन्होंने कहा कि अधिकांश मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति की जा रही है और आप लोगों के मुहल्ले में बृहस्पतिवार को आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ती देख थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों को समझाना शुरू किया। विद्युत अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बृहस्पतिवार को विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। उसके बाद धरना समाप्त हुआ। नगर पंचायत वासी निहाल चौधरी, शिव विलास सोनी, हरिओम सोनी आदि का कहना है कि आए दिन फाल्ट होने, तारों के टूटने आदि कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। इससे इस उमस भरी गर्मी में लोगों को दिक्कत होती है। इस संबंध में एसडीओ विद्युत कौशल किशोर का कहना है कि विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार को बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed