फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Protest against Nepali Prime Minister

नेपाली प्रधानमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Protest against Nepali Prime Minister
नेपाली प्रधानमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

भारतीय सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाली पीएम केपी ओली की ओर से असंवैधानिक तरीके से की गई संसद विघटन के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे आए। भारत-नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु संसदीय क्षेत्र नंबर एक मायादेवी गाऊ पालिका स्थित पकड़ी चौराहे पर नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाली और सरकार के अनैतिक कार्यों की भर्त्सना की। भारत के पूर्व नेपाल राजदूत दीपकुमार उपाध्याय ने कहा संविधान की गरिमा को ख्याल रखना चाहिए। गलत तरीके से सांसद विघटन करने का मतलब बहुत बड़ा संकट देश पर आ सकता है। देश को संकट मुक्त करने के लिए कांग्रेस जनता के साथ है। सांसद अतहर कमाल खां ने कहा कि संविधान की रक्षा करना कांग्रेस की नैतिक जिम्मेदारी है। ओली ने असंवैधानिक तरीके से संसद का विघटन किया है जो हमें मान्य नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष वलिउद्दीन खान ने किया। इस दौरान पूर्वमंत्री कमलेश शर्मा, केंद्रीय सदस्य राजेश हाबड़ा, पूर्व जिला सभापति राजेश आचार्य, जिला सचिव महेंद्र पाठक, जिला सदस्य परमेश्वर, तरुण दल क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील पांडेय, जैसराम यादव, मन्नान खान, अब्दुल कयूम, नंदकिशोर शुक्ल और सुभाष कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed