फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Protest against nepal government

निकाय चुनाव के विरोध में मधेस मोर्चा का प्रदर्शन

Wed, 22 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Protest against nepal government
नेपाल सरकार के विरोध में प्रदर्शन्‍ा करते मधेस मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
संयुक्त लोकतांत्रिक मधेस मोर्चा के बंद का व्यापक असर मधेसी जिलों में देखा गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर नेपाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जनकपुर में मधेसी मोर्चा और एमाले कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प के कारण तनाव की स्थिति रही, वहीं कपिलवस्तु का मुख्य नाका कृष्णानगर भंसार पूरे दिन ठप रहा। भारतीय वाहनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नेपाल में दाखिला नहीं मिला। कई जिलों की सड़कें सूनी रहीं और लोग सवारी साधनों के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


बिना संविधान संसोधन के नेपाल में निकाय चुनाव संपन्न कराने को तैयार प्रधानमंत्री के खिलाफ मधेसी मोर्चा ने बुधवार को 22 जिलों में उग्र प्रदर्शन किया। विभिन्न चौक-चौराहों पर मशाल जुलूस निकालकर लोगों से आंदोलन में जुड़ने का आह्वान किया गया। आंदोलन के कारण जहां सड़कों पर आवागमन ठप रहा, वहीं स्कूल, कॉलेज और कल कारखाने, दुकानें बंद रहीं। सवारी साधन न मिलने से बहादुरगंज आंख अस्पताल में इलाज को आए भारतीय मरीजों को काफी परेशानी हुई। मरीजों को पैदल ही भारतीय सीमा तक सफर तय करना पड़ा। मधेस आंदोलन को देखते हुए जगह-जगह प्रहरी मुस्तैद रहे। कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं से झड़प की भी सूचना है।
विज्ञापन


मुख्य बाजार के अलावा तौलिहवा, पकड़ी, मर्यादपुर, महराजगंज, बहादुरगंज, कृष्णानगर, चंद्रौटा, जीतपुर, नवलपरासी, रूपनदेही, गेरमा, भुजहवां में बंद का व्यापक असर रहा। रौतहट जिले में मधेसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन कार्यालय में ताला जड़ते हुए प्रदर्शन किया। मधेस गठबंधन के सह संयोजक कैलाश महतो ने बताया कि सरकार ने हमारे अधिकारों का हनन कर अवैधानिक रूप से चुनाव की घोषणा की है, यह कत्तई मान्य नहीं है। आंदोलन और तेज किया जाएगा और तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार चुनाव का निर्णय वापस नहीं ले लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed