{"_id":"662d469ebc0d9c9607035aa4","slug":"property-worth-rs-1680-lakhs-of-coaching-center-operator-giving-fake-degree-attached-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-116494-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फर्जी डिग्री देने वाले कोचिंग सेंटर संचालक की 16.80 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फर्जी डिग्री देने वाले कोचिंग सेंटर संचालक की 16.80 लाख की संपत्ति कुर्क
Sun, 28 Apr 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर उर्फ नेबुआ का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। अनाधिकृत तरीके से कोचिंग सेंटर खोलकर कूटरचित अभिलेखों के आधार पर फर्जी डिग्री देने वाले आरोपी की शनिवार को 16.80 लाख मूल्य की संपत्ति कुर्क कर दी गई। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव निवासी श्यामजी वर्मा फर्जी तरीके से महर्षि दयानंद एजुकेशनल ग्रुप नाम से कोचिंग सेंटर व फ्रेंचाइजी संचालित करता था। लोगों को आर्थिक व भौतिक सुविधाएं देने का दावा करके पंजीकरण करता था। मोटी रकम की वसूली कर बच्चों को कूटरचित अभिलेखों के आधार पर फर्जी कंप्यूटर की डिग्री देता था।
मामले में डुमरियागंज पुलिस ने वर्ष 2023 में श्यामजी वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएम के आदेश पर तहसीलदार डुमरियागंज डॉ. संतराज बघेल के साथ पहुंची राजस्व व पुलिस विभाग की टीम ने उसकी 16.80 लाख के मकान की कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान एसओ भवानीगंज रमेश यादव, रामदेव, अजय नाथ, कानूनगो राम नरेश, लेखपाल अनिल कुमार मिश्रा, हेमंत यादव, अखिलेश गुप्ता, महिला आरक्षी मधु वर्मा मौजूद रहे।