फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Promotion of departmental schemes through five vehicles

Siddharthnagar News: पांच वाहनों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का हुआ प्रचार-प्रसार

Wed, 28 Jan 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Promotion of departmental schemes through five vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग ने जागरूकता वाहनों के माध्यम से निपुण भारत मिशन, स्कूल चलो अभियान, और अन्य कल्याणकारी योजनाओं (डीबीटी, यूनिफॉर्म, मिड-डे मील) का ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया।

विशेष शिक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सजे इन वाहनों को बीएसए कार्यालय परिसर से सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों के भौतिक संसाधन बेहतर हुए हैं। यूनिफार्म आदि के लिए अभिभावकों के खाता में सीधे धन भेजा जा रहा है। सरकार परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। अब सरकारी विद्यालय निजी विद्यालयों को टक्कर दे रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि पांच तहसील के लिए अलग -अलग पांच वाहन रवाना किए जा रहे हैं जो पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार -प्रसार करेंगे। इस दौरान अमित शुक्ला, सुरेंद्र श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, आशीष मिश्र, करुणापति त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed