{"_id":"57190ae84f1c1b087a8b464c","slug":"proceeds-from-the-central-bank-atm-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व बैंक से नहीं मिली रकम, एटीएम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्व बैंक से नहीं मिली रकम, एटीएम खाली
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
बैलेंस न होने से ठप रहा एचडीएफसी का पटेलनगर स्थित एटीएम बूथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगन के इस मौसम में नकदी के लिए लोगों की दुश्वारियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही। बैंकों के एटीएम गुरुवार को भी ग्राहकों की जरूरत पूरी करने में फेल रहे। नगर में स्थित विभिन्न बैंकों के एक दर्जन से अधिक एटीएम में सिर्फ एक एटीएम ही चालू रहा। इस पर भी कतार इतनी लंबी थी कि लोगों को आधे-पौन घंटे बाद एटीएम तक पहुंचने का मौका मिल सका। पिछले 10 दिनों से बनी इस समस्या के कारण ग्राहकों का एटीएम से भरोसा टूटने लगा है।
सरकारी अवकाश के कारण गुरुवार को सभी बैंक शाखाएं बंद थीं। ऐसे में नकदी की निकासी सिर्फ एटीएम के भरोसे थी। सुबह से ही ग्राहक हाथों में एटीएम कार्ड लेकर गली-मोहल्ले में एटीएम ढूंढते रहे, मगर तमाम कोशिशों के बाद भी कइयों की जरूरत पूरी नहीं हो सकी।
नगर में एचडीएफसी, एसबीआई, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया सहित विभिन्न बैंकों के एक दर्जन से अधिक एटीएम हैं। पुलिस लाइन स्थित एसबीआई के एकमात्र एटीएम के अलावा सब पर ताला लगा रहा। इस एटीएम पर भी पूरे दिन ग्राहकों की लंबी कतारें थीं।
विज्ञापन
नकदी की यह समस्या किसी एक दिन की नहीं है, बल्कि पिछले 10 दिनों से लगातार बनी हुई है। लगन का सीजन होने के कारण विभिन्न सामानों की खरीदारी के लिए नकदी की जरूरत बढ़ गई है, मगर एटीएम साथ नहीं दे रहे।
बैंक खुले होने पर लोग चेक या विड्राल भरकर भी नकदी ले लेते हैं, लेकिन छुट्टी होने के कारण कोई विकल्प नहीं मिल रहा। ऐसे में ग्राहकों का बुरा हाल है। न चाहते हुए भी उन्हें दूसरों से उधार पैसे लेने को विवश होना पड़ रहा है।
स्टेट बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि रिजर्व बैंक से इस बार मांग के अनुसार मुद्रा न मिलने के कारण नगदी की दिक्कत है। अगले दो-तीन दिनों में इस समस्या का समाधान निकलने की संभावना है। मुद्रा आने के बाद ही बैंक और एटीएम का संचालन सुचारु हो पाएगा।