{"_id":"662c013c0f91401bae0b27a1","slug":"problem-of-heat-wave-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116451-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्मी और उमस...स्कूली बच्चों के साथ दादू-मम्मा भी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्मी और उमस...स्कूली बच्चों के साथ दादू-मम्मा भी बेहाल
Sat, 27 Apr 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे को छाते के सहारे घर ले जाती महिला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है
स्कूलों की खड़ी दोपहरी में हो रही छुट्टी, मासूमों के साथ अभिभावक भी तल्ख धूप में तपा रहे शरीर
पीठ पर बैग का बोझ, आगे नौनिहालों को छांव देकर धूप से बचा रहे उनकी जान
विद्यालयों में छुट्टी के बाद बच्चों को लेने पहुंच रहे अभिभावक
स्कूलों का टाइम बदल फिर भी लू के मौसम में नहीं मिल रहा सुकून
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अभी ऐसा ही रहेगा मौसम का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आसमान से आग बरस रही है। इसके साथ चलने वाली पछुआ हवा शरीर को झुलसा दे रही है। घर हो या फिर बाहर कहीं भी सुकून नहीं है। इस तपन से शरीर तमतमा जा रही है, स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक कड़ी धूप में उन्हें लाने और ले जाने में तपस्या कर रहे हैं। अभिभावक पीठ पर बच्चों का बैग और आगे बच्चे को लेकर उसे धूप से बचाने में अपनी शरीर झुलसा रहे हैं।
विद्यालयों के खुलने और बंद होने का टाइम तो बदल गया, लेकिन कड़ी दोपहरी में 12:30 स्कूल छूट रहा है, जो किसी आफत से कम नहीं है। शुक्रवार को विद्यालयों में छुट्टी के समय पड़ताल की गई तो जो तस्वीर सामने आई, उसे देखने के बाद बस यही कह सकते हैं कि बच्चे और अभिभावक पढ़ाई के लिए तपस्या कर रहे हैं।
तापमान में वृद्ध जारी है, लगातार पारा चढ़ रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर में पारा 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी से तो हर कोई बेहाल है, लेकिन स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक इसकी मार से अधिक परेशान हैं। सुबह तो ठीक है, लेकिन दोपहर में हर दिन बच्चों को ले जाने में तप रहे हैं। शुक्रवार दोपहर के 12:30 बजे थे। केंद्रीय विद्यालय की छुट्टी ही हुई थी। बच्चे बाहर निकल रहे थे। इसी बीच शहर में ही रहने वाली बीमा अपने तकरीबन सात साल के दुबले पतले बच्चे को लेकर आगे बढ़ीं। धूप से वह कितनी परेशान थीं, यह उनके चेहरे पर साफ दिखाई पड़ रहा था। बच्चे का बैग पीठ पर और उसके सिर पर आंचल जिससे धूप न लगने पाए। लेकिन खुद का चेहरा लू से लाल हो चुका था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए सबकुछ करना पड़ता है। इसी प्रकार की प्रतिक्रिया अन्य लोगों ने दी। इसी से थोड़ी दूरी पर उसका रोड पर सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के बच्चे निकल रहे थे। शहर के बच्चों के साथ उनके अभिभावक थे। गेट से बाहर थरौली निवासी महिला जिसने नाम बताने से इन्कार कर दिया। लेकिन यह जरूर बोला कि शिक्षा देेने के लिए बच्चे के साथ खुद त्याग करना पड़ता है, जिससे आने वाला कल अच्छा हो। वहीं, सेंट जेवियर्स स्कूल के पास 70 वर्षीय वृद्ध अपने पोते को लेकर निकले। धूप से परेशान थे, सिर पर गमछा तो था, लेकिन धूप के आग सब फेल था। वह हाथ में बैग लिए हुए थे। बच्चा उंगली पकड़े हुए था और बोल रहा था दादा जी जल्दी चलो धूप लग रहा है। ऐसे हजार लोग अपने बच्चों के लिए इस गर्मी में पसीना बहा रहे हैं। बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो इसके लिए खुद को तपा रहे हैं।
-- -
मेडिकल कॉलेज में बढ़ गए मरीज
गर्मी ने सबको परेशान कर रखा है। सर्दी, जुकाम के साथ ही गले में जकड़न के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिसिन और बालरोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास भारी भीड़ जुट रही है। मेडिसिन के डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि धूप के प्रकोप से कई प्रकार की दिक्कत हो रही है। गर्मी से हर उम्र के लोग बीमार हो रहे हैं। बच्चा हो या बुजुर्ग कोई इस गर्मी में बचा नहीं है। गर्मी में सभी को बीमार कर दे रहा है। वहीं, बच्चों के डॉक्टर के कक्ष में मरीजों की भीड़ रही है। दो माह से लेकर 12 साल तक के बच्चे आ रहे हैं। जो उल्टी दस्त और बुखार से ग्रसित हैं। इन्हें दवा देने के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे हैं।
-- -
कड़ी धूप से गुलजार गलियों में भी सन्नाटा
मौसम का यह हाल है कि जो गलियां हमेशा गुलजार रहती थीं। वहां धूप ने कर्फ्यू का माहौल बना दिया। एका-दुक्का लोग ही दिख रहे हैं, वह भी गमछा बांधे हुए। 11 बजे से पांच बजे तक बाजार में सन्नाटा छा जा रहा है। शुक्रवार को भी उसका रोड, बर्डपुर रोड और अशोक मार्ग पर यही हाल रहा है।
-- -
अभी और सताएगी गर्मी चढ़ेगा पारा
तापमान शुक्रवार दोपहर में 43.2 दर्ज किया गया। मौसम का पूर्वानुमान है कि अभी गर्मी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अभी गर्मी और सताएगी। इसलिए बचाव बेहद जरूरी है। बहुत आवश्यक न हो तो बाहर न निकलें।
-डॉ. अतुल कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ
-- -
गर्मी चरम पर है और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे शरीर में पानी की कमी हो रही है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना है। हर आधे या एक घंटे पर पानी पीते रहें। लस्सी आदि का सेवन करें। धूप से आने के बाद एकाएक पानी न पीएं। कहीं से आने के कुछ देर बाद ही पानी पीएं। बाहर निकलते हैं तो हल्का कपड़ा पहने और शरीर को ढंककर चलें। छतरी या फिर गमझे से सिर ढंक कर चलें। अगर लू लगने की आशंका है तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। नहीं तो दिक्कत हो सकती है।
-डॉ. एके राव, एमडी मेडिसिन
-- -
तापमान से जुड़ी रिपोर्ट
दिन तापमान
शनिवार 42 डिग्री
रविवार 40 डिग्री
सोमवार 40 डिग्री
मंगलवार 43 डिग्री
बुधवार 41.2 डिग्री
बृहस्पतिवार 41.6 डिग्री
शुक्रवार 43.2 डिग्री