{"_id":"5e3705118ebc3e4b220741d7","slug":"problem-in-marriage-plan-for-minority-siddharthnagar-news-gkp339511225","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की लापरवाही से निकाह के इंतजार में 290 आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की लापरवाही से निकाह के इंतजार में 290 आवेदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों की लापरवाही से निकाह के इंतजार में 290 आवेदक
अल्पसंख्यक समुदाय के शादी अनुदान योजना की सच्चाई
बीडीओ के लॉगिन पर लंबित, सीडीओ ने लिखा कड़ा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अल्पसंख्यक समुदाय के शादी अनुदान योजना अंतर्गत 290 आवेदन पत्र ऐसे मिले, जिनका खंड विकास अधिकारी के लॉगिन स्तर पर अग्रसारित नहीं किया गया है। बजट की उपलब्धता के बाद भी अफसरों की लापरवाही से इन आवेदकों को निकाह के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सीडीओ ने सभी बीडीओ को कड़ा पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अल्पसंख्यक अनुदान समुदाय के शादी योजना अंतर्गत समीक्षा के दौरान ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी खंड विकास अधिकारी के लॉगिन पर 290 आवेदकों का डेटा लंबित है। इससे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के स्तर पर अग्रेतर कार्रवाई करने में कठिनाई हो रही है। लंबित आवेदनों में विकास खंड बांसी में 15, खेसरहा में 12, मिठवल में 127, भनवापुर में 3, डुमरियागंज में 66, खुनियांव में 15, इटवा में 14, बर्डपुर में 7, जोगिया में 6, लोटन, बढ़नी व नौगढ़ में 2-2, उसका बाजार में 10, शोहरतगढ़ में 9 शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने सभी खंड विकास अधिकारियों को भेजे गए पत्र में लिखा है कि लंबित आवेदन डिजिटली अग्रसारण के उपरांत पीएफएमएस सर्वर से एक्सेप्ट होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाती हैं, जिसमें समय लगता है। वित्तीय वर्ष समाप्ति पर मात्र दो माह ही अवशेष हैं और निदेशालय द्वारा आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग किया जाना है। सीडीओ ने तीन दिन के भीतर लंबित आवेदनों को अग्रसारित करने की सख्त हिदायत दी है।
हॉर्डकॉपी न मिलने से 117 आवेदन अधर में
अल्पसंख्यक समुदाय के शादी अनुदान योजना अंतर्गत समीक्षा के दौरान लॉगिन पर तहसील व विकास खंड स्तर पर 117 आवेदकों के पीएफएमएस रिस्पांस ऐसे प्राप्त हुए हैं, जो अग्रसारित है। इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में हॉर्डकॉपी अप्राप्त हैं। बांसी में 20, बढ़नी में 13, भनवापुर में 33, डुमरियागंज में 9, इटवा, खुनियांव व लोटन में 1-1, खेसरहा में 27, मिठवल में 4, नौगढ़ ब्लॉक व नौगढ़ तहसील में 3-3, उसका बाजार में 3 आवेदन पत्र शामिल हैं। जिला सीडीओ पुलकित गर्ग ने एसडीएम सदर व 12 खंड विकास अधिकारियों को पत्र लिखकर हार्डकॉपी की उपलब्धता के कड़े निर्देश दिए हैं।