{"_id":"5dab48428ebc3e013371dd79","slug":"problem-in-bsa-office-siddharthnagar-news-gkp3261721100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय से बैरग लौट रहा डाकिया, डिस्पैच भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय से बैरग लौट रहा डाकिया, डिस्पैच भी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए कार्यालय से बैरंग लौट रहा डाकिया
डिस्पैच भी बंद, मंत्री के गृह जनपद में एक सप्ताह से बीएसए का पद खाली
शासन के निर्देश पर सीडीओ को मिला अतिरिक्त कार्यभार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा मंत्री के गृह जनपद में एक सप्ताह से बेसिक शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। ऐसे में शासन समेत विभागीय निदेशालय से आने वाले पत्र को कोई रिसीव करने वाला नहीं है। सप्ताह भर से डाकिया बैरंग लौटने को विवश है। कार्यालय में डिस्पैच करने की प्रक्रिया भी ठप पड़ी हुई है। शासन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने बीते सप्ताह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह को निलंबित करते हुए निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस पद पर स्थायी तैनाती न होने के कारण दीपावली के पूर्व शासन द्वारा वेतन भुगतान के आदेश के बावजूद भी शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों समेत कर्मचारियों को वेतन अथवा मानदेय से वंचित रहने की आशंका बढ़ गई है। शासन के निर्देेश पर मुख्य विकास अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, पर सीडीओ की शासकीय कार्य में व्यस्तता के चलते औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल नहीं सकी है। लिहाजा, पूर्व में बीएसए के कार्यकाल में फैली अव्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। इस दफ्तर में किसी भी कर्मी द्वारा डाक रिसीव नहीं किया जा रहा है। सामान्य कामकाज भी प्रभावित है। प्रभारी बीएसए बनाई गईं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि सोमवार से बीएसए कार्यालय की गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। लंबित कार्यों को तेजी से निस्तारण के प्रयास होंगे।