फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   private vahical owner demand more rent

निजी वाहन चालक वसूल रहे मनमाना किराया

Mon, 14 Feb 2022 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
private vahical owner demand more rent
निजी वाहन चालक वसूल रहे मनमाना किराया
विज्ञापन

-बैदौला-रुधौली मार्ग की दूरी 22 किमी, किराया 80-90 रुपये
-परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं होने के कारण आ रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। बैदौला-रुधौली मार्ग पर निजी वाहन चालकों की मनमानी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। इस मार्ग पर आवागमन के लिए टैक्सी और ऑटो पर निर्भर लोगों से ज्याद किराया वसूला जा रहा है। 22 किमी की यात्रा के लिए 80-90 रुपये तक लोगों को खर्च करने पड़ रहे हैं। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

भारतभारी क्षेत्र निवासी पंकज पांडेय, शशि भूषण, विनोद शर्मा, अकरम अली, रामविलास, मुनव्वर हुसैन आदि ने बताया कि बैदौला-रुधौली मार्ग पर परिवहन निगम की कोई बस नहीं चलती है, निजी बसों का भी संचालन नहीं होता है। जिसकी वजह से क्षेत्र को लोग टैक्सी-टेंपो के भरोसे ही आवागमन करते हैं। बैदौला से मोतीगंज की दूरी महज सात किमी है, जिसके एवज में यात्रियों से 30-40 रुपये और मोतीगंज से रुधौली की दूरी 15 किमी है, जिसका किराया 50 रुपये तक वसूला जा रहा है। यानि कुल 22 किमी की यात्रा तय करने के लिए यात्रियों से मोटा किराया वसूला जाता है। वाहन चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने लोगों ने इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस चलवाने की मांग अरसे से जारी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि टैक्सी चालकों के मनमानी की कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो इसकी जानकारी कराई जाएगी और लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed