फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Prison would have threatened to vote

वोट के लिए धमकाया तो जाएंगे जेल

Tue, 14 Feb 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Prison would have threatened to vote
विकास भवन में प्रत्याशियों के साथ बैठक करते प्रेक्षक - फोटो : Amar ujala
सिद्धार्थनगर। प्रत्याशियों की तस्वीर स्पष्ट होने के बाद प्रशासन ने प्रचार अभियान पर निगरानी तेज कर दी है। आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर मंगलवार को अंबेडकर सभागार में प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की प्रेक्षकों की मौजूदगी में बैठक हुई। आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए उसका कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई। चुनाव खर्च की मॉनिटरिंग का तरीका समझाया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि प्रत्याशियों को हर हाल में आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। कोई भी प्रचार वाहन बिना अनुमति प्राप्त किए नहीं चलेगा। कोई भी व्यक्ति, प्रत्याशी व उसके प्रतिनिधि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना नहीं देगें। सूचना की पुष्टि करने पर अगर दी जाने वाली सूचना झूठी पाई गई तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन या डरा-धमकाकर वोट मांगने का प्रयास नही करेगा। इस तरह का कृत्य आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रत्याशी अपने पोलिंग एजेंट बनाए जाने की तैयारी पूर्ण कर लें। डीएम ने सभी प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि एजेंट बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह व्यक्ति किसी आपराधिक मुकदमे में संलिप्त न हो।
विज्ञापन

सभी प्रत्याशी चुनाव का प्रचार-प्रसार लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ करेंगे। चुनाव प्रचार का कार्य समाप्त होने के बाद तीन वाहनों की अनुमति दी जाएगी। एक वाहन प्रत्याशी के लिए होगा और दो उनके प्रतिनिधि के लिए होगा। प्रत्याशियों को नुक्कड़ सभाओं की अनुमति रिटर्निंग अफसर से लेना होगा। थाना वार नुक्कड़ सभा व जनसभा के लिए प्रार्थना पत्र देकर अनुमति लेनी होगी। कोई भी प्रत्याशी किसी दूसरे के प्रचार-प्रसार में हस्तक्षेप नहीं करेगा। बैठक में प्रेक्षक चक्रवर्ती मोहन, जयकरन, राम निवास, भगत सिंह कुलेश, जगरूप सिंह, रिटर्निंग अफसर विनीत कुमार उपाध्याय, डॉ. महेद्र कुमार, जुबेर बेग, अरुण कुमार, डीडीओ सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed