{"_id":"603924a88ebc3e8ccb01efab","slug":"prioritize-patients-service-siddharthnagar-news-gkp3863072156","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवर्ग के हितों से समझौता नहीं करेगा पीएमएस संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवर्ग के हितों से समझौता नहीं करेगा पीएमएस संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दें’
संवर्ग के हितों से समझौता नहीं करेगा पीएमएस संघ
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक
संयुक्त जिला चिकित्सालय में संघ को मिला नया भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सचिन वैश्य ने कहा कि संवर्ग से जुड़े साथियों के सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए संगठन तत्पर है। सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देने का कार्य करें।
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सचिन वैश्य शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि कोरोना संक्रमण काल में चिकित्सकों ने खुद के साथ परिवार की चिंता किए बगैर सेवा देते रहे, इसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। अपने अधिकार को लेकर सजग रहें। संगठन हर स्तर पर साथ देने को तैयार है। प्रांतीय सचिव डॉ. अमित सिंह ने कहा कि एकजुटता के कारण ही समस्याओं का समाधान सहजता से हो जाता है। सभी को अपने कार्य एवं दायित्व के प्रति सतर्क रहना होगा। प्रांतीय चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव बंसवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही आम हो या खास हो, वारिस हो या लावारिस हो, सबका उपचार प्राथमिकता पर करने की पहल हो। इसी से सभी की पहचान है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके कटियार ने कहा कि जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण करने के बाद संगठन को गतिशील बनाने की दिशा में अहम निर्णय लिए। इसी कड़ी में जिला अस्पताल परिसर में संघ के लिए अलग से भवन देने की पहल की। इस भवन में चिकित्सा संवर्ग के अलावा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य संवर्ग के लिए भी सुलभ रहेगा। कार्यक्रम को डॉ. आरबी राम, डॉ. विमल द्विवेदी, डॉ. एससी प्रसाद, डॉ. सतीश चंद्रा, डॉ. उजैर अतहर, डॉ. एसके सिन्हा, डॉ. अवधेष पासवान, डॉ. शैलेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. एके झा ने भी संबोधित किया। अंत में नए संघ भवन का प्रांतीय पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर जेआर पांडेय, ओपी चौधरी, एसपी मणि त्रिपाठी, श्रीश श्रीवास्तव, सुषमा मौर्य, ऋषभ खन्ना, आरके सिंहानिया, मुन्ना राय, विकास उपस्थित थे।