फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Preparations complete, 400 personnel will be vaccinated today

प्रथम चरण की तैयारी पूरी, आज चार सौ कर्मियों को लगेगा टीका

Fri, 15 Jan 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete, 400 personnel will be vaccinated today
तैयारी पूरी, आज 400 कर्मियों को लगेगा टीका
विज्ञापन

पांच लक्षणों के मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण की शुरूआत 16 जनवरी से होगी। जिले के चार अस्पतालों पर 400 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसकी सफलता के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पांच लक्षणों के मिलने पर किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी ने दी।

प्रभारी डीएम पुलकित गर्ग ने विकास भवन के सभाकक्ष में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बताया कि प्रथम चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर बांसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर और उसका बाजार में फ्रंट लाइन में शामिल सौ-सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीकाकरण होगा। इनमें चिकित्सक, एएनएम, स्टॉफ नर्स, सीएचओ, सहायक कर्मी, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता के अलावा निजी क्षेत्र के चिकित्सक एवं सहकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने मीडिया कर्मियों से सकारात्मक संदेश देने का आह्वान किया और कहा कि नकारात्मक बिंदुओं पर एक बार जिम्मेदार अफसरों से संवाद अवश्य स्थापित कर लें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति को दो बार टीका लगेगा। दूसरा डोज 28 दिन के बाद लगाया जाएगा। टीका लगने के बाद इंजेक्शन स्थल पर दर्द या सूजन के साथ ही हल्का बुखार, बेचैनी, हरारत और दाने निकलने पर घबराने की जरूरत नहीं है। यह आम है और टीके के सफल होने का संकेत भी है। अन्य लक्षण मिलने पर हेल्पलाइन नंबर पर संवाद स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed