{"_id":"612282878ebc3e7a200eb89f","slug":"preparation-is-complete-to-start-the-session-waiting-for-nmc-report-siddharthnagar-news-gkp40640735","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी है सत्र शुरू करने की तैयारी, एनएमसी रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी है सत्र शुरू करने की तैयारी, एनएमसी रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी है सत्र शुरू करने की तैयारी, एनएमसी रिपोर्ट का इंतजार
सिद्धार्थनगर। मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू करने की पूरी तैयारी है। नेेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम के दौरे के बाद मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए कई कार्य किए गए हैं, जिसके मानकों के नंबर और बढ़ जाएंगे।
प्रथम सत्र में नीट के माध्यम से एमबीबीएस प्रथम सत्र में 100 मेडिकल छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की योजना है। मेडिकल कॉलेज को एनएमसी टीम की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। मेडिकल कॉलेज में प्रथम सत्र के लिए फैकल्टी और संसाधनों की स्थिति के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि एनएमसी की रिपोर्ट में कुछ कर्मियों को निर्धारित समय में दूर करने की शर्तों के साथ नया सत्र शुरू करने की क्लीन चिट मिल सकती है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद अस्पताल में बेड की संख्या 344 हो गई, जबकि मेडिकल कॉलेज के लिए 320 बेड की आवश्यकता होती है। इसके साथ ब्लड बैंक का लाइसेंस छह माह के लिए प्राप्त हो गया है। इसके आधार पर ब्लड बैंक में कंपोनेंट यूनिट लगने का रास्ता साफ हो गया है। रेडियोलॉजी विभाग ने अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस प्राप्त कर लिया है, जबकि पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, पाल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट के साथ मैकेनाइल्ड लाउंड्री, मशीनों से सफाई की व्यवस्था की गई है। बॉयो मेडिकल वेस्ट के कार्य मानक के अनुसार किए जा रहे हैं। पैथोलॉजी में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से निर्धारित जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि एनएमसी टीम की ओर से हरी झंडी मिलने पर मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में लगातार नए कार्य किए जा रहे हैं। फिलहाल एनएमसी का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
मान्यता के लिए टला था पीएम का दौरा
मेडिकल कॉलेज को मान्यता नहीं होने के कारण जिले में प्रस्तावित पीएम का मेडिकल कॉलेज का दौरा टल गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार मेडिकल कॉलेज व संयुक्त जिला चिकित्सालय के अधिकारी मानकों को पूूरा करने में जुटे हैं। मेडिकल कॉलेज की निगरानी शासन की ओर नामित नोडल अफसर भी कर रहे हैं।
उपकरणों की खरीद की तैयारी
जिले सहित प्रदेश के सभी आठ जिलों में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में उपकरणों की खरीद की तैयारी की जा रही है। रेट कांट्रेट के अनुसार खरीद होनी है। मेडिकल कॉलेज में 25 लाख रुपये से अधिक उपकरण खरीदने के मामले में लखनऊ में हाई लेवल पर्चेज कमेटी की बैठक होनी है। यह बैठक 24 मई को लखनऊ में प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद मेडिकल कॉलेज में काफी महंगे उपकरणों के साथ आवश्यक फर्नीचर प्राप्त होने की संभावना है। मेडिकल कॉलेज में 21 फैकल्टी के साथ सीनियर व जूनियर रेजीडेंट भर्ती किए गए हैं, जबकि पैरामेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति की प्रक्रिया लखनऊ में जारी है। आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से मैन पॉवर की व्यवस्था की जाएगी।