{"_id":"62eff98fc1654c4a8f175bf3","slug":"preparation-complete-in-shiv-temple-siddharthnagar-news-gkp446394440","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव
विज्ञापन
मिठवल स्थित बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव
- शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे कांवड़िए, मंदिरों में होंगे अनुष्ठान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक होगा। सूर्योदय से पहले ही मंदिरों में भक्तों का तांता लग जाएगा। मंदिरों में रूद्राभिषेक व अन्य अनुष्ठान होंगे। रविवार को मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारी पूरी कर ली गई।
शहर के सिंहेश्वरी मंदिर स्थित शिव मंदिर में भोर से ही जलाभिषेक शुरू होगा। सोमवार को भोर में ही मंदिर परिसर में पूजन सामग्री की दुकानें लग जाएंगी। पुरानी नौगढ़ शिव मंदिर, रामनगर शिव मंदिर में भी लोग जलाभिषेक कर मंगलकामना करेंगे। पथरा क्षेत्र स्थित मटेश्वर नाथ शिव मंदिर में काफी संख्या में लोग उपासना करेंगे। यहां भक्त कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक करेंगे। इटवा के कठेश्वरनाथ शिव मंदिर में एक दिन पहले ही पूजा की तैयारी की गई। सुबह से रात तक जलाभिषेक व भजन कीर्तन होगा। भारतभारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहेगा।