संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर, सिकौथा, नावडीह व फूलपुर पांडे में शनिवार को वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। फूलपुर पांडेय में एएनएम आशामती ने 13 बच्चों व आठ गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच कर टीकाकरण करने के साथ जरूरी सुझाव दिए।
शिविर में 68 बच्चों का टीकाकरण किया गया और विटामिन की खुराक पिलाई गई। साथ ही 40 गर्भवती का प्रसव पूर्व जांच के बाद टीकाकरण किया गया। बिस्कोहर शिविर में एएनएम शारदा देवी ने जन्म से दो साल के 23 बच्चों का टीकाकरण, पांच साल के छह बच्चों को काली खांसी, गला घोंटू व टिटनेस का टीका और 11 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया। भरौली में एएनएम लीला सिंह ने सात बच्चों का टीकाकरण और नौ गर्भवतियों की जांच व टीकाकरण किया। नावडीह एएनएम धर्मावती देवी ने 20 बच्चों का टीकाकरण और 12 गर्भवती का जांच, जबकि इस दौरान आंगनबाड़ी मीरा देवी, कविता, ज्ञान कुमारी, आशा कार्यकर्ता सुषमा मिश्र, पूनम , विद्यावती, पूनम यादव, सुशीला, सरोज भारती आदि मौजूद रहीं।आ