{"_id":"5ea43d788ebc3e905328f48e","slug":"prd-jawan-siddharthnagar-news-gkp3491785148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवान संघ के प्रदेश अध्यक्ष की ड्यूटी समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवान संघ के प्रदेश अध्यक्ष की ड्यूटी समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरडी जवान संघ के प्रदेश अध्यक्ष की ड्यूटी समाप्त
बिना अनुमति के राहत कोष में पैसा जमा कराने का आरोप, पीआरडी जवान को नोटिस
डीओ ने पीआरडी जवान की ड्यूटी समाप्त कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया
पीआरडी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न पांडेय ने लगाया द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अधिकारियों को सूचना दिए बिना पीआरडी जवानों से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में धन जमा कराने के नाम पर वसूली के आरोप में पीआरडी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न पांडेय की ड्यूटी समाप्त कर दी गई। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
बर्डपुर निवासी पीआरडी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न पांडेय को जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामप्रताप सिंह ने नोटिस जारी किया था। नोटिस में उन पर आरोप लगाया गया था कि बिना अधिकारियों के संज्ञान में लाए उन्होंने जवानों से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में पैसा जाम कराने के लिए कहा। जो जवान कभी कार्यालय में हाजिर नहीं हुए उनको ड्यूटी कोड दिलाने के लिए मुख्यालय के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर बात करने का आरोप भी लगाया गया है। डीओ ने बताया कि शत्रुघ्न पांडेय ने नोटिस का जवाब देने की बजाय उनके खिलाफ ही आरोप पत्र जारी कर दिया। इन कार्यों को अनुशासनहीनता मानते हुए शत्रुघ्न पांडेय की ड्यूटी समाप्त कर दी गई। आगे की कार्रवाई आला अधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी। इस संबंध में शत्रुघ्न पांडेय का कहना है कि डीईओ ने उनके खिलाफ द्वेषपूर्ण और बदले की भावना से कार्रवाई की है। यदि राहत कोष में धन जमा कराया गया है तो उसे वापस दिलाएं। प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण उच्चाधिकारियों की ओर से बैठकों में बुलाया जाता है। सभी आरोप निराधार हैं।