Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Practical knowledge will lead to the 'Arunodaya' of the future.

Siddharthnagar News: व्यावहारिक ज्ञान से होगा भविष्य का ‘अरुणोदय’

Sat, 09 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Practical knowledge will lead to the 'Arunodaya' of the future.
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे आसान भाषा में पढ़ाई कर सकें और व्यावहारिक ज्ञान हासिल कर सकें, इस पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2026-27 से अरुणोदय गतिविधि कैलेंडर लागू किया गया, जिसके तहत बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के साथ उनकी सृजनात्मकता और नवाचार क्षमता को विकसित किया जाएगा। इससे पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार हो और बच्चे आसानी से पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन

सरकार बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने पर जोर दे रही है। इसके साथ ही बच्चे कितनी सरलता से पढ़ सकें, जिससे उन्हें आसानी से समझ में आए इस पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए शैक्षिक सत्र 2026-27 से ‘अरुणोदय’ गतिविधि कैलेंडर लागू किया है। जनपद के 2266 परिषदीय विद्यालयों में यह पहल लागू होगी, जहां सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सामान्य ज्ञान, गणित, पर्यावरण, स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। सरकार की इस नई पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उन्हें व्यावहारिक और जागरूक नागरिक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के जानकारों के मुताबिक अरुणोदय गतिविधि कैलेंडर के तहत गणित को आसान और रोचक बनाने के लिए पहेलियां, खेल, मैथ्स किट और भारतीय गणितज्ञों की जानकारी दी जाएगी, जिससे बच्चों के मन से गणित का डर खत्म हो सके।
प्रत्येक गतिविधि के साथ क्यूआर कोड भी जोड़ा गया है, जिसे मोबाइल से स्कैन कर शिक्षक वीडियो, अतिरिक्त अध्ययन सामग्री और विषय से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। विद्यालयों में अखबार पढ़ने की गतिविधियां भी कराई जाएंगी ताकि बच्चों में सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल और अभिव्यक्ति क्षमता विकसित हो सके। शिक्षा और करियर से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रहेगा।
इसके साथ ही कैलेंडर में महापुरुषों की जयंती, नदियों का महत्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, ट्रैफिक नियम, सड़क सुरक्षा और नैतिक शिक्षा जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है। बाढ़ से बचाव, वर्षा जल संरक्षण, पौधरोपण, संक्रामक रोगों की रोकथाम और विद्यालय शिष्टाचार से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित की जांगी। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर और बेहतर बनेगा।

इस संबंध में बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। शासन से मिले दिशा-निर्देशों के तहत शैक्षिक कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed