फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Practical examination of B.Sc first semester started

Siddharthnagar News: बीएससी प्रथम सेमेस्टर की शुरू हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

Sat, 18 Jan 2025 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Practical examination of B.Sc first semester started
तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज पर बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षा लेते प्रोफेसर डॉ आजाद कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। सिद्धार्थ विश्विविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। शनिवार को विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा देने पहुंचे। डुमरियागंज स्थित तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू कराई गई।
डिग्री कॉलेज में बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर के वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने आए संतकबीरनगर के मुडाडीहा बेग स्थित एआरसीपीसी कॉलेज के प्रोफसर डॉ. गुफरान अहमद ने छात्र-छात्राओं से वायवा लिया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से वनस्पति विज्ञान संबंधित सवाल पूछे गए। सुबह की पहली पाली में 110 छात्र-छात्राए शामिल हुए। तो दूसरी पाली की रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 114 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से आए प्रोफेसर आजाद कुमार ने प्रयोगात्मक परीक्षा ली। इसमें छात्र-छात्राओं से रसायन विज्ञान के संबंधित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुफरान अहमद ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के मूल्यांकन की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर विश्वविद्यालय लिखित परीक्षा एवं प्रायोगिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस दौरान डॉ. जहीर मलिक, गुफरान मलिक, इजहार अहमद, धर्मेंद्र कुमार, रिचा श्रीवास्तव, काजी रमशा आदि मौजूद रहे।ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed