{"_id":"64ece48830af5e9e3c00805c","slug":"power-reform-plan-oo-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-3768-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विधायक की पहल पर भेजी गई बिजली सुधार की कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विधायक की पहल पर भेजी गई बिजली सुधार की कार्ययोजना
Mon, 28 Aug 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलकर विधानसभा क्षेत्र में विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग की थी। जिस पर मंत्री के निर्देश पर विद्युत वितरण खंड सिद्धार्थनगर ने 358 लाख रुपए की कार्ययोजना मंत्री को प्रेषित किया है। विधायक का कहना है कि इसकी स्वीकृति मिलने के बाद शोहरतगढ़ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।
विधायक विनय वर्मा ने ऊर्जा मंत्री से मिलकर शोहरतगढ़ क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर व जर्जर बिजली के तारों और अन्य समस्याओं के निदान की मांग की थी। जिस पर ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर बिजली निगम ने बढ़नी ब्लाक में 209.03 लाख रुपए की लागत के 33 विद्युत कार्य व शोहरतगढ़ ब्लाक में 149.29 लाख रुपए की लागत से 44 विद्युत कार्य संबंधी कार्ययोजना भेजा है। इस कार्ययोजना में बढ़नी ब्लॉक में छह नये ट्रांसफ़ॉर्मर स्थापित करने तथा 15 ट्रांसफ़ॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और शोहरतगढ़ ब्लॉक में 19 नये ट्रांसफ़ॉर्मर स्थापित करने 18 ट्रांसफ़ॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के कार्य शामिल है। साथ-साथ विद्युत उपकेंद्रों का सुदृढ़ीकरण, केवीए की क्षमता में वृद्धि, ट्रॉली ट्रांसफ़ॉर्मर स्थापित करने का कार्य, क्षतिग्रस्त केबलों के बदलने का कार्य, पुराने व जर्जर ट्रांसफ़ॉर्मर को बदलने तथा कुछ की क्षमता वृद्धि का कार्य समेत विद्युत आपूर्ति संबंधित कार्य होना है।