{"_id":"68852b07a24e66847603dbd8","slug":"positive-thinking-and-speaking-brings-success-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141755-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सकारात्मक सोच और विचार बोल से मिलती है सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सकारात्मक सोच और विचार बोल से मिलती है सफलता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लक्ष्य पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है सकारात्मकता सोच का होना। जब हम अपने बोल, विचार व सोच को सकारात्मक रखेंगे तो हमें सफलता आसानी से मिलेगी।
यह बातें राजकीय जिला पुस्तकालय में आयोजित कॅरियर काउंसिलिंग एवं तनाव प्रबंधन कार्यशाला में मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अफजल ने कहीं। उन्होंने बताया कि हमारा मस्तिष्क ही हमें चलाता है। हमेशा अपना दिमाग सही रखिए। दिमाग को तेज करने के लिए सकारात्मक विचार सोचें और बोलें। जब हम कोई भी कार्य समर्पित होकर करते हैं तो वह जरूर पूरा होता है। इसमें दिमाग का बहुत बड़ा रोल है।
कभी भी लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए। अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होना चाहिए। परीक्षा के दौरान तनावमुक्त होना चाहिए। परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है। इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए अधिक से अधिक पढ़ाई करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। तभी हम अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. भारद्वाज शुक्ल ने की। जबकि डीसी लाइब्रेरी कृष्ण विहारी द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 49 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में विकास उपाध्याय, भूपेंद्र मिश्र उपस्थित रहे।