{"_id":"62151a8c5cb2e90162535b9c","slug":"polling-parties-will-leave-from-the-table-set-up-assembly-wise-dm-siddharthnagar-news-gkp4278115129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभावार लगे टेबल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभावार लगे टेबल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभावार लगे टेबल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां : डीएम
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए डीएम दीपक मीणा तथा सीडीओ पुलकित गर्ग ने मंगलवार को बीएसए ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर विधानसभावार लगे टेबल से ही मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी।
डीएम दीपक मीणा ने कहा कि निर्धारित टेबल से ही पोलिंग पार्टियाें की रवानगी से किसी भी प्रकार की समस्या न होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए कोविड हेल्प डेस्क स्थापित हो। वहां पर एंबुलेंस की व्यवस्था हो तथा खोया पाया केंद्र स्थापित कर लें। बैरिकेडिंग से किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय वाहन कतार में लगाए जाएं तथा उन पर नंबर भी अंकित हों। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे।
------------------