सिद्धार्थनगर। ब्लॉक क्षेत्र सोहना में मंगलवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सक ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी। अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्रामीणों को गर्भावस्था में दी जाने वाली सेवाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए गर्भवती महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड टेबलेट, एल्बेंडाजोल टेबलेट ,कैल्शियम टेबलेट के फायदे एवं उपयोग की विधि की जानकारी दी। सभी गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के फायदे के विषय में वृहद स्तर पर जानकारी देते हुए कहा कि प्रसव के 24 घंटे के अंदर पोलियो एवं हेपिटाइटिस बी वैक्सीन का टीका अवश्य लगवाएं। जिससे होने वाले बीमारियों से बचाया जा सके। इस दौरान ग्राम प्रधान चंद्रावती, एएनएम नीलम एवं आशा, सुनीता, अंजू, शकुंतला, उर्मिला, तारावती, अंजनी, माला, सीमा आदि मौजूद रहीं।