फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Policeman accused of raping on the pretext of marriage

पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Tue, 28 Sep 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Policeman accused of raping on the pretext of marriage
पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाने में तैनात रहे पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक रेप करने का आरोप एक महिला ने लगाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि आरोपित ने शारीरिक शोषण करने के बाद उसे अचानक छोड़ दिया है। अनुसूचित जाति की पीड़ित महिला चार बेटियों और एक बेटे की मां है।
उसका थानाक्षेत्र की निवासी 38 वर्षीय महिला अपने पति से 16 वर्ष से अलग रह रही थी। रोजगार के लिए मुंबई रह रहे पति से उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। तीन बेटियां बालिग हो चुकी हैं और अन्य नाबालिग हैं। पीड़ित महिला के अनुसार, वह शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती थी। इसी बीच एक विवाद में उसके बेटे को चोट लगी तो वह फरियाद करने थाने गई। उसके बाद से वह पुलिसकर्मी के संपर्क में आई। पुलिसकर्मी ने उसे शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक मनमानी की।
विज्ञापन

इस बीच उसने महिला और बच्चों को शहर के विभिन्न मोहल्लों में किराए के मकान में रखकर खर्चा देता रहा। पीड़ित महिला का कहना है कि पुलिसकर्मी ने उसे मजदूरी करने से रोका, पीटा और 12 सितंबर 2021 को उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उसकी जिंदगी से निकल जाए। तभी से वह घर छोड़कर फरार हो गया है। पीड़िता ने एसपी, सीओ, एसओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल चौकी में मनमानी करने का आरोप
पीड़ित महिला ने पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मारपीट में बेटे को चोट लगने वह जब फरियाद लेकर पुलिस के पास गई तो आरोपित पुलिसकर्मी ने उसे जेल चौकी में अकेले बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपित ने कमरा बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया। उसके विरोध जताने पर पुलिसकर्मी ने उससे शादी का वादा करके चुप कराया। आरोपित पुलिसकर्मी गोरखपुर जिले के बेलघाट थानाक्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

17 दिन से नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी के साथ संबंधों के मामले में उसके पास फोटो और रिकॉर्डिंग के पर्याप्त साक्ष्य हैं, लेकिन पुलिस उसे न्याय दिलाने के लिए मुकदमा नहीं लिख रही है। उसने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके भी न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से बात करने की कोशिश की गई। उनके पीआरओ ने बताया कि वह बैठक में हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में बात नहीं की है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed