फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police slept in picket, theft in the neighborhood

पिकेट के पास से लाखों का सिगरेट चोरी, पुलिस को भनक तक नहीं

Tue, 19 Jan 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Police slept in picket, theft in the neighborhood
पिकेट में सोती रही पुलिस, पड़ोस में हुई चोरी
विज्ञापन

पान मसाला व्यापारी के यहां से लाखों का सिगरेट चोरी
सदर थानाक्षेत्र के स्टेशन रोड पर है दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेखौफ चोरों ने सिद्धार्थ तिराहा स्थित एक पान मसाला की थोक दुकान से लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटनास्थल से चंद कदम दूर तिराहे पर पुलिस पिकेट भी लगती है। चोरी की घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त और पिकेट की पोल खोल दी है। मामले की जानकारी होने के बाद अब पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
सदर थानाक्षेत्र के परसा शाह आलम गांव निवासी रामशंकर जायसवाल पान मसाला के थोक व्यापारी हैं। स्टेशन रोड पर सिद्धार्थ तिराहा के पास उनकी दुकान है। रोज की तरह वह सोमवार की देर शाम दुकान बंद करके घर चले गए थे। चोर देर रात के पीछे से टीनशेट हटाकर दुकान में दाखिल हो गए। इसके बाद दुकान में रखी तीन लाख रुपये से अधिक कीमत की सिगरेट उठा ले गए। व्यापारी के मुताबिक मंगलवार सुबह जब रामशंकर ने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीछे टीन की दीवार में छेद किया गया था। चोरों ने पीछे से दीवार काटकर माल पार किया था। रामशंकर के अनुसार सिगरेट की पेटियां मंगलवार की सुबह को मंगाई गई थी। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाने पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है, केस दर्ज कर चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को सेंध काटने की भनक तक नहीं लगी
दुकान के पीछे की दीवार के पास से रेलवे लाइन गुजरती है। रेलवे के ही कमरे में बगल में छोटे होटल भी चलते हैं। वह रात 10 बजे तक खुले रहते हैं और बंद करते-करते उन्हें लगभग 12 बज जाते हैं। फिर पांच बजे से दुकान खोलने की तैयारी में उठ भी जाते हैं। ऐसे में बीच में पांच घंटे के बीच में वारदात हुई होगी। मगर सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीनशेड के ऊपर से दीवाल बना हुआ है और हाल ही में मरम्मत भी हुई थी। ऐसे में उसे तोड़ने और ईंट को हटाने और सामान निकालने में एक घंटे का वक्त लगा होगा। इतने वक्त के बीच ईंट तोड़ा गया, रात में सन्नाटा था, लेकिन किसी ने आवाज नहीं सुनी। बगल में पुलिस पिकेट है। वहां भी पुलिस और डायल-112 की टीम लगी रहती है। ऐसे में तोड़फोड़ करके चोरी का होना और किसी को भनक तक न लगे यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed