Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Due to the impact of Arnab cyclone, the mathematics of agriculture got spoiled in two days

Siddharthnagar News: अर्नब चक्रवात के असर से दो दिन में बिगड़ा खेती का गणित

Sun, 01 Nov 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 01 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Due to the impact of Arnab cyclone, the mathematics of agriculture got spoiled in two days
विकास खंड खुनियांव के गांव में बारिश व हवा से गिरी धान की फसल। संवाद
- तूफान के असर से पांच से आठ डिग्री तक गिरा तापमान, धान की कटाई और रबी की बोआई प्रभावित
विज्ञापन

- एक नवंबर से मौसम में सुधार के आसार, तीन नवंबर से शुष्क रहेगा मौसम
सिद्धार्थनगर। चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार देर रात तक जारी रही। रुक-रुककर हुई बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। बेमौसम बारिश से खेतों में पककर तैयार धान की फसल की कटाई प्रभावित हो गई है।
वहीं, मौसम के इस मिजाज से गेहूं, सरसों, मटर और आलू की बोआई भी पिछड़ने की आशंका है। सबसे अधिक नुकसान काला नमक धान की फसल को हुआ है। लंबे तने होने के कारण तेज हवा और बारिश से कई खेतों में फसल जमीन पर गिर गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अक्तूबर को सिद्धार्थनगर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई थी। शनिवार को भी जिले समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रही। हालांकि, बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के आसार हैं। एक नवंबर से मौसम में सुधार और धूप निकलने की संभावना है। दो नवंबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि तीन नवंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिले के डुमरियागंज, पथरा, बांसी, इटवा और शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में धान की फसल खेतों में गिर गई है। खेतों में जलभराव के कारण कंबाइन मशीनों का पहुंचना मुश्किल हो गया है। इससे कटाई और मड़ाई में देरी हो सकती है। बारिश से कटी हुई फसल के भीगने और खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम सुधरने पर फिर बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश की गतिविधियां कम होने के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, एक नवंबर को अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और दो नवंबर को 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। आसमान साफ होने और धूप निकलने से खेतों की नमी कम होगी। हालांकि, रबी की बोआई शुरू करने से पहले खेतों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना जरूरी होगा।

बाढ़ और अतिवृष्टि से 8332 हेक्टेयर फसल को नुकसान
सिद्धार्थनगर। जिले में बाढ़ और अतिवृष्टि से किसानों को पहले ही भारी नुकसान हो चुका है। आपदा और राजस्व विभाग की टीम के सर्वे में 21404 किसानों की 8332 हेक्टेयर बोई गई फसल के नुकसान की पुष्टि हुई है। प्रभावित किसानों को करीब 9.60 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया जा रहा है। करीब एक हजार किसानों के बैंक खातों या दस्तावेजों में कमी के कारण मुआवजे की प्रक्रिया लंबित है। संबंधित किसानों से कमियां पूरी कराने को कहा गया है।
नेपाल सीमा से सटे होने और नदियों व नालों का जुड़ाव होने के कारण नेपाल में होने वाली बारिश का असर जिले पर भी पड़ता है। पिछले दिनों नेपाल में आई बाढ़ से जिले में बड़े पैमाने पर फसलें प्रभावित हुई थीं। शुरुआती सर्वे में 2066 किसानों की 553 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई थी। इसके आधार पर 13 अक्तूबर को किसानों के खातों में 94 लाख रुपये मुआवजा भेजा गया था। इसके बाद भी सर्वे जारी रहा, जिसमें नुकसान का कुल रकबा बढ़कर 8332 हेक्टेयर पहुंच गया।

खेतों में पानी भरने से धान की कटाई का संकट
पथरा। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में जलभराव होने से पककर तैयार धान की कटाई प्रभावित हो गई है। किसानों का कहना है कि खेतों से पानी सूखने में 15 से 20 दिन तक लग सकते हैं। ऐसे में कंबाइन मशीनों से कटाई कराना मुश्किल होगा। रबी की फसलों की जोताई और बोआई भी पिछड़ सकती है। किसान अमन कुमार, मोहम्मद शमी, शिवसागर, रामतीर्थ और खुशहाल चौधरी ने बताया कि धान की फसल पककर तैयार थी। एक सप्ताह के भीतर कटाई शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन बारिश ने पूरा कार्यक्रम बिगाड़ दिया। खेतों में अधिक नमी रहने से गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों की बोआई में देरी होगी। इससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ लागत बढ़ने की भी आशंका है।

तेज हवा से जमीन पर गिरी धान की फसल
इटवा। बारिश और तेज हवा के कारण क्षेत्र में धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। पकड़ी नंदलाल, हरैया, नबेलवा, लोहटा, रमवापुर और बेनीपुर समेत कई गांवों में खेतों में पानी भर गया है। तेज हवा से तैयार धान की फसल जमीन पर गिर गई है। किसानों को आशंका है कि समय रहते फसल की कटाई कर सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया तो बालियां खराब हो सकती हैं। हरिबंधनपुर निवासी किसान रवि प्रताप चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण तैयार धान की कटाई मुश्किल हो गई है। पानी भरे खेतों में कंबाइन मशीन ले जाने से चालक परहेज कर रहे हैं। रसूलपुर निवासी सुशील तिवारी ने बताया कि गिरी हुई फसल को काटकर सूखने के लिए ऊंचे स्थान पर ले जाना पड़ेगा। इससे कटाई की लागत बढ़ेगी और रबी की बोआई भी प्रभावित होगी।

आलू और सरसों की बोआई पर भी पड़ा असर
घोसियारी। लगातार दो दिन हुई बारिश से खेतों में बोई गई आलू और सरसों की फसल प्रभावित होने की आशंका है। जलभराव से किसानों की मेहनत और लागत दोनों पर संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के कई किसानों ने खेतों में नमी का लाभ उठाकर पहले ही आलू, सरसों और सब्जियों की बोआई कर दी थी। सरैनिया निवासी अब्बास ने बताया कि उन्होंने पांच दिन पहले खेत में सरसों बोई थी। लगातार बारिश से खेत में पानी भर गया है, जिससे फसल खराब होने की आशंका है। वहीं, घोसियारी निवासी सरजूदेवी ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले आलू बोया था। बारिश से खेत में पानी भरने के कारण फसल प्रभावित हो सकती है।


कटी धान की फसल भीगने से खराब होने का खतरा
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा, बिलवट, भलवाही, संगवार, सोनबरसा, मरवटिया, परानपुर, बनगाई और औराताल समेत आसपास के गांवों में बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे धान की कटाई रुक गई है। कई किसानों ने फसल काटकर खेतों में ही रखी थी। बारिश के कारण कटी फसल के भीगने से उसके काली पड़ने और अंकुरित होने का खतरा है। किसान डॉ. ओंकार ने बताया कि अधिकांश खेतों में धान की कटाई चल रही थी। काला नमक, जूही बंगाल और बासमती जैसी लंबी प्रजातियों की फसल तेज हवा से अधिक प्रभावित हुई है। अवधेश, रिंकू, अनिल और रिंकू सिंह ने प्रशासन से बारिश से हुई फसल क्षति का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed