फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police removes occupation of school land

स्कूल की भूमि पर कब्जे को पुलिस ने हटाया

Sun, 09 Apr 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Apr 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Police removes occupation of school land
विद्यालय की भूमि पर कब्जाधरियों ने रखी मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। विद्यालय की भूमि पर फिर से अवैध कब्जा की कोशिश को पुलिस ने विफल किया। पुलिस ने मौके पर बनाए गए चबूतरे पर रखी गई दो छोटी मूर्तियों को हटाया। हिदायत के बावजूद कब्जा की कोशिश कर रहे लोगों की तलाश कर रही है। घटना रविवार व थाना शोहरतगढ़ के ग्राम खैरा बाजार की है। 
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में जूनियर हाई स्कूल है। गांव से करीब आधा किमी दूर विद्यालय के नाम लगभग 10 बीघा खेत दर्ज है। भू-माफियाओं की काफी दिनों से इस जमीन पर निगाह लगी हुई थी। तीन अप्रैल की रात में विद्यालय की भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। विद्यालय प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने सूचना प्रशासन व पुलिस को दिया। चार अप्रैल को पुलिस व तहसील प्रशासन के लोगों ने मौके पर पहुंच कब्जाधारियों को खदेड़ दिया। राजस्व टीम ने जमीन का मुआयना किया। स्कूल प्रबंधन ने मामले की जानकारी तहसील दिवस में आए एडीएम बाबूराम व एएसपी अशोक कुमार के संज्ञान में दिया। अधिकारीद्वय ने तहसील व पुलिस को निर्देशित किया था कि किसी भी हालात में जमीन पर कब्जा नहीं होना चाहिए। दो दिनों तक शांत रहने के बाद कब्जाधारियों ने रात को किसी समय दो छोटी मूर्तियों को स्थापित करना चाहा।
विज्ञापन

लेकिन पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, मूर्ति को हटा थाने पर लेती आई।  इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ अजय सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से मूर्तियों को हटाने का काम किया गया। उच्चाधिकारियों को पूरे घटनाक्रम का संज्ञान दे दिया गया है। बीट सिपाहियों को मौके पर नजर रखने के लिए कहा गया है। एसडीएम शोहरतगढ़ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रकरण पर निगाह रखी जा रही है। कब्जा करने की कोशिश कर रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed