फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 3,427 DNA samples collected in Nepal flood tragedy; profiling of 3,387 completed

नेपाल बाढ़ त्रासदी: 3427 डीएनए सैंपल जुटाए, 3387 की प्रोफाइलिंग पूरी

Sat, 10 Oct 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 3,427 DNA samples collected in Nepal flood tragedy; profiling of 3,387 completed
रसुवा से लेकर नवलपरासी तक कई जिलों में मिले शव, 1335 शवों का किया गया प्रबंधन
विज्ञापन

- मृतकों की पहचान के लिए की जा रही डीएनए जांच
कपिलवस्तु। नेपाल के भोटेकोशी और रसुवा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद मृतकों की पहचान के लिए 3427 डीएनए सैंपल जुटाए गए हैं। इनमें 1337 शवों और 2090 परिजन के नमूने शामिल हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, इनमें से 3387 नमूनों की डीएनए प्रोफाइलिंग पूरी कर ली गई है। वहीं, शनिवार सुबह छह बजे तक बाढ़ से 1457 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है जबकि 4720 लोग अब भी लापता हैं।
नेपाल पुलिस के अनुसार, रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन, गोरखा, तनहूं और नवलपरासी के पूर्वी व पश्चिमी जिलों में 1455 शव मिले हैं। इसके अलावा काठमांडो में उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया तेज करने के लिए पुलिस ने 1438 अज्ञात शवों का विवरण अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है।
विज्ञापन


7975 पुलिसकर्मी बचाव और राहत कार्य में जुटे
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव, तलाशी, राहत वितरण और शवों के प्रबंधन के लिए 7975 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 1335 शवों के प्रबंधन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। वहीं, 1231 लोगों को विभिन्न जिलों के होल्डिंग सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता लोगों की तलाश जारी
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां शवों की पहचान करने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। डीएनए प्रोफाइलिंग के जरिये मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने और उनके परिजन तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed