फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police recruitment exam: Fraudsters of paper leaking gang changing locations

पुलिस भर्ती परीक्षा : ठिकाने बदल रहे पेपर लीक करने वाले गिरोह के जालसाज

Sun, 17 Mar 2024 10:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam: Fraudsters of paper leaking gang changing locations
सिद्धार्थनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने वाले जालसाज लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। पुलिस की स्पेशल सेल को एक बार एक का लोकेशन मिला, लेकिन जब तक पुलिस आगे बढ़ती नंबर बंद हो गए।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में साॅल्वरों को पकड़ने वाली जिले की पुलिस एक के बाद एक जालसाजों को गिरफ्तार कर पेपर लीक करने वाले गिरोह की कमर तोड़ दी। हालांकि अभी भी कई जालसाज पकड़ से दूर हैं। कारण आरोपी यूपी और इसी पूर्वांचल के रहने वाले हैं, फिर भी एक माह बाद भी पुलिस उनतक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन


जिले में 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें 10 साॅल्वर और अभ्यर्थी पकड़े गए थे। इनके खिलाफ धोखाधड़ी परीक्षा अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इसमें जितने दोषी साॅल्वर थे, उतने ही दोषी मूल्य अभ्यर्थी भी थे। क्योंकि परीक्षा पास होने के लिए धांधली करके उन्हें अपने स्थान पर बैठाने का काम किया था। इसी बीच पेपर लीक और परीक्षा रद्द कर दिया गया। साॅल्वरों के नेटवर्क को तोड़ने चली पुलिस की स्पेशल टीम को पेपर लीक होने के इनपुट मिले। इसके बाद लगातार लीक करने वालों को दबोचने कार्य किया। लेकिन फरार चल रहे मूल अभ्यर्थियों में दो की गिरफ्तारी शेष है। बांसी कोतवाली में दो मुकदमे में एक आरोपी को पुलिस पकड़ चुकी है। जबकि एक फरार हैै। इसी प्रकार सदर पुलिस भी एक आरोपी को दबोचने में विफल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, एक बार नंबर ट्रेस हुआ और लोकेशन भी मिला, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। तबसे उनके नंबर बंद आ रहे हैं। केस दर्ज हुए एक माह का वक्त गुजर गया, लेकिन गिरफ्त में नहीं आए हैं।


पकड़े जाते तो खुलता कि कितने में हुआ था सौदा

इटवा पुलिस अबतक पकड़े गए आरोपियों की कुंडली खंगाल कर साक्ष्य संकलन कर रही है। इनपुट और बयान के आधार पर जानकारी ले रही है। क्योंकि हर व्यक्ति से अलग-अलग राशि में लेनदेन हुआ है। किससे कितने का सौदा हुआ है,यह दूसरा नहीं बता सकता है। जब मूल अभ्यर्थी पकड़े जाएंगे तो सौदा कितने में किसका हुआ था, यह सच सामने आएगी।

पुलिस टीम लगी है, जल्द ही नामजद आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हर पहलुओं की जांच की जा रही है।

-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed