फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police reached close to the gang through bank accounts and phone calls.

पुलिस भर्ती : बैंक खाते व फोन कॉल के जरिये पुलिस पहुंची गिरोह के नजदीक

Mon, 04 Mar 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police reached close to the gang through bank accounts and phone calls.
सिद्धार्थनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी पुलिस टीम के हाथ आए दिन नए सुराग लग रहे हैं। एक के बाद एक गिरफ्तारी हो रही है। जैसे-जैसे आरोपी पकड़े जा रहे हैं गिरोह को दायरा बढ़ता जा रहा है। फोन कॉल और बैंक खाते के जरिए पुलिस गिरोह के नजदीक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, लिस्ट बहुत लंबी हो सकती है। पुलिस को यह एहसास भी नहीं था कि इस गिरोह का दायरा इतना बड़ा होगा। कारण पूछताछ में हर दिन चौंकाने वाले सच पुलिस के सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में 17 और 18 फरवरी को साॅल्वर, अभ्यर्थी और सहयोगी सहित दो लोग पकड़े गए थे। साॅल्वर से मिले इनपुट के सहारे पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो पेपर लीक होने को खुलासा हुआ। इसी बीच पेपर लीक होने के कारण भर्ती रद्द कर दी गई। मामले की जांच के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। फोन कॉल, बैंक खातों के ट्रांजेक्शन की जांच शुरू हुई तो कई धुंधली तस्वीर साफ होने लगी और पुलिस को सबकुछ दिखने लगा। साॅल्वरों की कड़ी से कड़ी को मिलाए तो गिरोह के नजदीक पहुंच गए। तीन बार में पेपर लीक करने से जड़े 10 आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। इसमें बिहार के साथ ही पश्चिम बंगाल, और यूपी के कई जनपदों के लोग पकड़े गए। जैसे-जैसे लोग पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

गिरोह में शामिल लोगों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। पुलिस अभी तक यह अंदाजा नहीं लगा पाई है कि इसमें और कितने लोग शामिल हो सकते हैं। सोमवार को पकड़े गए सतीश कुमार यादव उर्फ राज उर्फ गुरुजी निवासी नियाजीपुर मोहल्ला टेकमन का डेरा थाना सिमरी जनपद बक्सर राज्य बिहार, सोनू यादव निवासी कटरिया थाना फेफना जनपद बलिया उत्तर प्रदेश से पुलिस के हाथ कई अहम जानकारी लगी है। जिसके सहारे पुलिस आगे और लोगों को पकडऩे में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से मिले कई अहम सुराग

पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस को कई जानकारी मिली है। उनके मोबाइल से कई नंबर मिले हैं। जो पुलिस के लिए अहम साबित हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों से हुए रुपये के लेनदेन के भी कई साक्ष्य मिले हैं। किन-किन खातों में ट्रांजेक्शन हुआ है, इसके बारे में भी जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि पुलिस इसके जरिए अन्य लोगों को दबोच सकती है।


पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच पुलिस टीम कर रही है। लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। जांच में जैसे- जैसे नाम सामने आएगा पुलिस गिरफ्तार करेगी।

-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed