फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police personnel have been trained in the workshop watchman

कार्यशाला में पुलिस कर्मी चौकीदार प्रशिक्षित किए गए

Fri, 27 Nov 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को पुलिस लाइन में दो कार्यशालाएं आयोजित कर कर्मचारियों व चौकीदारों को प्रशिक्षण दिया। पुलिस कर्मचारियों व चौकीदारों को उनके दायित्व का बोध कराया। मतदान के दिन क्या करना है, इस संबंध में विस्तृत ढंग से पाठ पढ़ाया। मतदान में लगे कर्मचारियों से कहा गया कि सकुशल चुनाव को संपन्न कराए, पहले बड़ा खाना व उसके बाद रिवार्ड लीव दिया जाएगा। मतदान के दिन गाड़ियों के संचालन पर रोक लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण में चौकीदार व द्वितीय चरण में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनपद को प्रदेश के ऐसे पहले पांच जिलों में चयनित किया गया है, जहां निष्पक्षता व निर्विवाद रूप से मतदान संपन्न किया गया था। यह सबके प्रयास से ही संभव हो सका था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मतदान में उससे बेहतर की उम्मीद को पाले हुए है, विश्वास को कायम रखे। प्रेक्षक ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पंचायत चुनाव के अनुभव के आधार पर ग्राम पंचायत चुनाव को भी कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने मातहतों को टिप्स देते हुए कहा कि ठंड शुरू हो गई है, चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों व चौकीदारों को चाहिए कि रात के लिए साथ में कंबल भी रखे। रोशनी की व्यवस्था को बनाने के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है, बीडीओ के साथ मिलकर व्यवस्था को मुक्कमल कराएंगे। गाड़ियों के संचालन पर रोक लगाने के लिए भी कहा। पोलिंग एजेंड द्वारा मतदान केंद्र पर वोटर लिस्ट लेकर खड़े होने पर रोक लगाने संबंधित भी टिप्स दिया।

 एसपी ने कर्मचारियों को बताया कि भोजन की व्यवस्था मतदान केंद्रों पर की गई है। मोबाइल टीम में लगे कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुबह साढ़े छह बजे के करीब आवंटित क्षेत्र पर पहुंच जाएं। एएसपी मंशाराम गौतम ने कहा कि पुलिस जवान के कंधों पर सुरक्षा की कमान होती है। दायित्वों का निर्वहन करें। सीओ चुनाव सेल अकमल खान ने पुलिस द्वारा बनाए गए सुरक्षा चक्रों को विस्तार से बताया। प्रथम चरण में कितने बूथ अति संवेदनशील है, क्या सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed