{"_id":"afe8ff8e1cdd0b4b491f2756ce410bdb","slug":"police-investigated-but-fled-the-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जांच की तो सिलेंडर छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जांच की तो सिलेंडर छोड़कर भागे
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्डर इलाकों में ईंधन सामग्री की तस्करी रोकने की हिदायतों के बाद शासन से मिले निर्देशों पर बुधवार को मोहाना पुलिस ने पड़ताल की तो 10 सिलेंडर जब्त हुए।
गैस एजेंसी पर कतार में खड़े उपभोक्ता पुलिस के पहुंचते ही सिलेंडर छोड़कर भाग खड़े हुए। यह लोग दूसरे की पर्ची पर सिलेेंडर लेने के लिए कतार में खड़े थे। पुलिस ने सभी सिलेंडर को जब्त कर लिया है।
क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। बिचौलियों की सक्रियता से उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा।
जिले के विभिन्न एजेंसियों पर गैस सिलेंडर पाने के लिए रोजाना उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। किल्लत की इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बुधवार को बर्डपुर एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ थी।
विज्ञापन
मोहाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे कतार में खड़े उपभोक्ताओं की जांच शुरू की तो कई लोग मौके पर सिलेंडर छोड़कर भाग खड़े हुए। इनके पास सिलेंडर तो थे, मगर पर्ची और पासबुक किसी अन्य का था। मोहाना थाना प्रभारी अटल बिहारी ठाकुर ने कहा कि मौके से 10 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। लोगो में गैस की समस्या को देखते हुए इस प्रकार का कार्य किया गया।