{"_id":"6027ffbb8ebc3ee9562ea865","slug":"police-got-less-ration-then-called-siddharthnagar-news-gkp3846111143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को मानक से कम मिला राशन तो बुला ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को मानक से कम मिला राशन तो बुला ली पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम मिला राशन तो बुलाई पुलिस
अभिभावक ने पुलिस को कॉल कर दी गड़बड़ी की सूचना
बांसी तहसील क्षेत्र के गोल्हौरा का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। गोल्हौरा स्थित कोटे की दुकान पर शनिवार को प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों में राशन का वितरण किया जा रहा था। राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर एक अभिभावक ने डायल-112 पर शिकायत कर दी। तौल में चावल के बजाय सिर्फ गेहूं ही दिया गया था।
सूबे के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के गृह जनपद में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मिलने वाले राशन में कटौती की जा रही है। शनिवार को एक अभिभावक ने पुलिस को सूचना दी कि गोल्हौरा स्थित राशन की दुकान पर बच्चों को कम राशन दिया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने के बाद विक्की, मुकेश, पवन, जयप्रकाश, सोमनाथ, राधिका, चांदनी शर्मा, संध्या, हरिओम आदि छात्र-छात्राओं के राशन को मौके पर वजन कराकर देखा गया। विद्यार्थियों को सिर्फ छह किलो गेहूं दिया गया था, जबकि 2.45 किलो गेहूं और 4.9 किलो चावल दिए जाने का मानक तय है। बच्चों ने पूछने पर बताया कि स्कूल से उन्हें पर्ची मिली है, जिस पर सिर्फ गेहूं ही मिला है। इस संबंध में जब प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र गुप्ता के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन काट दिया। सप्लाई इंस्पेक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया। इस बाबत जब एसडीएम को फोन किया गया तो उनका फोन तहसीलदार बांसी अरुण वर्मा ने रिसीव किया। उन्होंने कहा कि मैं अभी सप्लाई इंस्पेक्टर को मामले से अवगत कराता हूं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।