{"_id":"6a849d178ce481972809a981","slug":"police-and-ssb-conducted-joint-patrolling-along-the-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163074-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की संयुक्त पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की संयुक्त पेट्रोलिंग
Tue, 18 Aug 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को लोटन पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने पेट्रोलिंग की। हरिवंशपुर चौकी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 539 के पास टीम ने सघन गश्त की। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की जांच की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में हरिवंशपुर चौकी पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ सीमा क्षेत्र में गश्त की।