फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   police alert in chhath

Siddharthnagar News: सिविल पुलिस मनचलों पर रखेगी नजर, छठ घाटों पर रहेगा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

Fri, 17 Nov 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
police alert in chhath
फोटो- है
विज्ञापन

दो शिफ्टों में लगाई है सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी, थाने के अलावा पुलिस कार्यालय के सुरक्षा कर्मियों भी ड्यूटी में लगे

घाटों पर रहेगा बैरिकेडिंग, सुरक्षा कर्मी रहेगी मुस्तैद, आगे बढऩे पर रोकेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। छठ पर्व को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। शनिवार से शुरू होने वाले इस पर्व पर घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। थानों की पुलिस के अलावा सिविल ड्रेस में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। ये संदिग्ध दिखने वालों को पकड़कर पूछताछ करने के साथ ही कार्रवाई करेंगे। डूबने की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया गया है। ये किसी को डूबते देखकर उसे तत्काल बचाएंगे। आला अधिकारी पल-पल की गतिविधियों का जायजा लेते रहेंगे।

छठ पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जाता है। शहर से लेक ग्रामीण क्षेत्र तक छठ पर्व मनाया जाता है। इसमें नगरीय क्षेत्र में इसका और महत्व है। जिले के डुमरियागंज, बांसी, इटवा, शोहरतगढ़ और नौगढ़ तहसील क्षेत्र में पडऩे वाले नगर पालिका क्षेत्र में भव्य तैयारी की गई है।
विज्ञापन

वहीं, भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जमुआर और उसका की घोंघी नदी सहित अन्य नदी के तट पर जहां पूजन होता है, वहां पर बैरिकेडिंग करवा दी गई है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने रूट तय कर दिया है। कहां वाहन खड़े होंगे और कैसे आगे बढेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। इसमें लोकल थाने की पुलिस के अलावा पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय के सुरक्षा कर्मियों को दो शिफ्ट में लगाया गया है। एक की ड्यूटी सुबह तो दूसरे की रात में रहेगी। इसके साथ ही सिविल ड्रेस में पुरुष और महिला पुलिसकर्मी भ्रमण करते रहेंगे। ताकि महिलाओं से कोई अभद्रता न कर सकेे। अगर कोई अभद्रता करते हुए मिले तो उस पर कार्रवाई की जा सके।

मुख्य मार्ग के घाटों पर यातायात पर भी ध्यान दिया जाएगा। अलग से सुरक्षकर्मी लगाए जाएंगे जो वाहनों को रुकने नहीं देंगे। वहीं, डूबने से होने वाली घटनाओं से बचने के लिए स्थानीय गोताखोरों को तैनात किया गया है। ये अलर्ट मोड में रहेंगे।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा कि छठ पर्व पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed