फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Poets gave the message of love and humanity

कमली वाले हैं रहमत सभी के लिए

Fri, 26 Feb 2021 10:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Poets gave the message of love and humanity
फोटो-
विज्ञापन

शायरों ने दिया मोहब्बत व इंसानियत का पैगाम
हजरत अली के यौम-ए-पैदाइश पर नातिया मुशायरे का आयोजन
नातिया मजमू-ए-कलाम का हुआ विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हजरत अली के यौम-ए-पैदाइश पर शुक्रवार को शहर के शेखनगर, गोबरहवां मोहल्ले में एक नातिया मुशायरे का आयोजन हुआ। मुशायरे का आगाज मुहम्मद आतिफ की कुरान-ए-पाक की तिलावत से हुआ। वहीं, शायरों ने मोहब्बत व इंसानियत का पैगाम दिया।
शायर जावेद सरवर ने अपनी मधुर आवाज में नाते पाक ‘नहीं मुस्तफा सा पयंबर है कोई, जमाने में ऐसा न रहबर है कोई’ पेश कर लोगों की दुआएं हासिल कीं। जावेद सरवर के नातिया मजमू-ए- कलाम का विमोचन भी हुआ। मुशायरे में युवा कवि पंकज सिद्धार्थ ने अपनी खूबसूरत नात ‘कमली वाले हैं रहमत सभी के लिए...’ पेश कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। शायर-ए-पूर्वांचल नियाज कपिलवस्तवी ने ‘नहीं आपको तू बोलेगा, गर बच्चा उर्दू बोलेगा, बच्चे को स्कूल तो भेजो, इंग्लिश भी धांसू बोलेगा’ जैसी गजल के माध्यम से तालीम की अहमियत का पैगाम दिया।
विज्ञापन

शायर एडवोकेट शादाब शब्बीरी, डॉ. जावेद कमाल, मंजर अब्बास रिजवी, मोनिस फैजी, डॉ. नियाज आजमी, रफी नोमानी, डॉ. नौशाद आजमी और अशफाक इब्राहिम ने भी खूबसूरत गजलें और नज्मे पेश कर मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम दिया। निजामत कर रहे उस्ताद शायर नूर कासमी की गजल ‘आरजू है मेरी मुल्तजी आपकी, आप मानें न मानें, खुशी आपकी’ खूब पसंद की गई। कार्यक्रम की सदारत कर रहे उस्ताद शायर मुजीब बस्तवी ने सभी शायरों की हौसला अफजाई करते हुए अपनी दुआओं से नवाजा। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल कय्यूम खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed