{"_id":"65eff68c703174364603546d","slug":"pm-resolved-to-make-women-self-reliant-and-empowered-mp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-114174-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने महिलाओं को स्वावलंबी व सशक्त बनाने का लिया संकल्प : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने महिलाओं को स्वावलंबी व सशक्त बनाने का लिया संकल्प : सांसद
Tue, 12 Mar 2024 12:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। विकास भवन के अंबेडकर सभागार में सोमवार को लखपति दीदी कार्यक्रम के अवसर पर पीएम के संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, सीडीओ जयेंद्र कुमार की मौजूदगी में लाभार्थियों के साथ देखा गया।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीन करोड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सिद्धार्थनगर में लगभग 15 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़कर, नया कीर्तिमान बना रही हैं। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 12,135 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। एनआरएलएम योजना के तहत 1,40,325 लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है। स्टार्टअप फंड से 9891 और रिवाल्विंग फंड से 8804 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित किया गया है। इसके अलावा सामुदायिक निवेश निधि से 4003 और बैंक क्रेडिट लिंकेज से 7171 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित किया गया है। विभिन्न विकास खंडों के 32 समूहों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान राम कुमार कुंवर, राजेश मिश्रा, योगेंद्र लाल लाल भारती के अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।