फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PM Modi's nine-year tenure was dedicated to the poor: Kanhaiya

पीएम मोदी का नौ वर्ष का कार्यकाल रहा गरीबों को समर्पित : कन्हैया

Sun, 11 Jun 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's nine-year tenure was dedicated to the poor: Kanhaiya
सिद्धार्थनगर। भाजपा की ओर से खुनियांव ब्लॉक सभागार में शनिवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर बताएं। मुख्य अतिथि जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित है।
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उन तक पहुंचाई हैं। पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। यह सरकार गरीब, शोषित, वंचित, दलित व पिछड़ा वर्ग के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है। आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है। आज केंद्र सरकार की योजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। सम्मेलन में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय गौतम, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कार्यक्रम संयोजक मंगल चौरसिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दुबे, कृष्णा मिश्र, सुधीर पाठक, अविनाश शुक्ल, मार्कंडेय पांडेय, अमित मिश्र, अशोक पाठक, दीप नारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed