फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PM error, police reform

पीएम में हुई गलती सुधार रही पुलिस

Wed, 20 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
PM error, police reform
वायना पीएचसी पर हंगामे के बाद ग्रामीणों को समझाते डिप्टी सीएमओ संजय िसंह।
सिद्धार्थनगर। थाना उसका बाजार के ग्राम नगवा में 9 जुलाई को मिली किशोरी जरीना खातून (16) के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बुधवार को पुलिस अधिकारी पूरे दिन माथापच्ची करते रहे। परिवारवालों ने ही लाश मिलने के दिन से ही मामल्रा उलझा दिया था। मौत की वजह सर्पदंश बताया था, पीएम में मौत का कारण सिर में चोट निकला।
विज्ञापन

पीएम करने वाले डॉक्टर सिर की चोट को रिपोर्ट में लिखना भूल गए। इससे पुलिस के सामने दुविधा की स्थिति खड़ी हो गई। एसपी महेंद्र यादव व सीओ सदर अकमल खान को एसओ उसका बाजार रामसिंहासन सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नगवा के बड़े बगिया में एक किशोरी ने फंासी लगा ली।
विज्ञापन

सूचना को संज्ञान में लेने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। परिवार वाले किशोरी की लाश के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। दूसरे दिन हुए पीएम रिपोर्ट में सर्पदंश या जहर नहीं मिला था। मौत का कारण सिर में चोट आना बताया गया। लेकिन उसे दर्शाया नहीं। इस संबंध में एसपी महेंद्र यादव ने बताया कि पीएम के दौरान चूक हुई है। उसको संज्ञान में लिया गया है, सुधारने के लिए एसओ को निर्देशित किया है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed