फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pledge to protect the environment

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Sat, 05 Jun 2021 10:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
pledge to protect the environment
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन

एसएसबी मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्घार्थनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर अधिकारी-कर्मचारी और समाज के जागरूक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 43वी वाहिनी एसएसबी के मुख्यालय परिसर करौंदा मसिना में पौधरोपण कर डीएम दीपक मीणा ने कहा कि वृक्षों का महत्व आदिकाल से है, वृक्ष प्राणि जगत में जीवन के आधार हैं। आज के परिवेश में उनका संरक्षण करना ही लोगों का पुनीत कर्तव्य है। सीडीओ पुलकित गर्ग ने कहा कि खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। डीएफओ आकाश दीप बधावन ने बताया कि प्रदेश में 30 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान नीम, पाकड़, पीपल, सागौन, कुसुम, छितवन, अमरूद आदि प्रजातियों के 500 पौधे रोपित किए गए। इसके अतिरिक्त 43वी वाहिनी एसएसपी की सीमा चौकियों पर 19000 पौधे रोपित किए जाएंगे। जिसमें स्मृति वन, रोड साइड गुलमोहर एनक्लेव बनाए जाएंगे। इस दौरान एसएसबी के पीएच मंगलेंबा सिंह, यस क्वांडू एडीएफओ पीके त्रिपाठी, क्षेत्रीय वन अधिकारी नौगढ़ गर्जन राम, निरीक्षक एसएसबी एमपी शुक्ला, उप निरीक्षक एसएसबी कुलबीर सिंह शूर मौजूद रहे।
विधायक ने किया पौधरोपण
डुमरियागंज। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मंदिर चौराहे पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने 101 लोगों को पौधे देकर उसे लगाने की अपील के साथ ही पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। ग्राम हल्लौर के प्रधान ताकिब रिजवी ने कर्बला पर फलदार व छायादार पौधे लगाए। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार पर्यावरण दिवस पर शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेश्वरनाथ परिसर में शिक्षक अनिल तिवारी ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

‘वृक्ष धरा के हैं आभूषण’
बिस्कोहर। विश्व पर्यावरण दिवस पर बिस्कोहर पुलिस चौकी पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज एवं पुलिस कर्मियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। चौकी इंचार्ज राजेश शुक्ला ने कहा कि मनुष्य का प्रकृति से अटूट संबंध है। प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। चौकी इंचार्ज ने फरियादियों से एक-एक पौधा लगाने की अपील भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में लगाए गए पौधे
सिद्धार्थनगर। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में शनिवार को पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर वैज्ञानिकों ने पौधरोपण के महत्व बताए। वैज्ञानिक सूर्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पेड़ों से हानिकारक गैसों को अवशोषित करने की शक्ति होती है। प्रदूषण को पेड़ों की उपस्थिति के कारण काफी हद तक नियंत्रित और शुद्ध किया जाता सकता है। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रदीप कुमार, डॉ एसएन सिंह, दीप नारायण सिंह, अर्जुन सिंह यादव ने पौधरोपण किया। संवाद

सपाइयों ने किया पौधरोपण
सिद्धार्थनगर। सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रदेश सचिव शुभांगी द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव, राकेश दुबे, अनूप त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी ने पौधे लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed