{"_id":"632a02a5d979b21c6b344389","slug":"players-are-in-way-of-progress-siddharthnagar-news-gkp451193957","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के खिलाड़ी तरक्की की राह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के खिलाड़ी तरक्की की राह पर
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में वॉलीबाल प्रैक्टिस करतीं खिलाड़ी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के खिलाड़ी तरक्की की राह पर
पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगी वॉलीबाल की चार टीमें
सिद्धार्थनगर। जिले में उभरते खिलाड़ियों से खेल की उपलब्धियां हासिल होने की संभावना बढ़ गई है। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण व संसाधनों के अभाव के बावजूद जिले के खिलाड़ी तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। पहली बार जिले के 36 खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। वॉलीबाल की चार टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया के अंतर्गत एक मात्र एथलेक्टिस प्रशिक्षण शिविर संचालित हो रहा है, जो 20 दिन पहले शुरू हुआ है। यह इकलौता प्रशिक्षण शिविर है, जबकि खेल विभाग की ओर से किसी भी खेल में अंशकालिक प्रशिक्षण शिविर नहीं है। उदीयमान खिलाड़ियों ने समाजसेवी प्रशिक्षकों की बदौलत तरक्की की राह पकड़ी है। वॉलीबाल के साथ बैडमिंटन और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। हालांकि, कबड्डी, क्रिकेट व खो खो सहित अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों के उभरने की संभावना है।
रिया की राह पर बेटियां, वॉलीबाल में बढ़े खिलाड़ी
बालकों के बीच अभ्यास करने वाली बढ़नी कस्बे की रिया श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया तो अन्य बेटियां भी वॉलीबाल खेल में आगे आई हैं। माध्यमिक विद्यालय स्तरीय अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम बरेली में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इनमें पांच खिलाड़ी गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी और छह खिलाड़ी श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज की हैं। अंडर-14 बालिका टीम ने भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का रास्ता साफ किया है। इनमें चार खिलाड़ी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार व चार खिलाड़ी गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी की हैं। इसी प्रकार अंडर-19 बालक वर्ग में गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी के आठ और श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के दो खिलाड़ियों ने भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का मार्ग प्रशस्त किया है। वहीं युवा युवा कल्याण विभाग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता में स्टेडियम के आठ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है। वे गाजियाबाद खेलने जाएंगे। वॉलीबाल में उपलब्धियों के लिए शारीरिक शिक्षक शंभुनाथ गुप्ता, रत्नेश कुमार सिंह, अरविंद गुप्ता, रामकरन एवं श्वेता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
एथलेटिक्क्स और बैडमिंटन में उभरे
युवा कल्याण विभाग की अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोला और चक्र क्षेपण में अशरफ इरशाद एवं भाला क्षेपण में नित्यानंद का चयन हुआ है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सोनू गुप्ता की देखरेख में ये खिलाड़ी नाम रोशन करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। माध्यमिक विद्यालय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी के राशिद और आकिब, श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज की सुधा पांडेय एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की साक्षी श्रीवास्तव जाएंगी। इन खिलाड़ियों ने ‘एकलव्य प्रयास’ से सफलता प्राप्त की है।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। अब उभरते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। संविदा प्रशिक्षण शिविर शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। खेल निदेशालय से प्रशिक्षक प्राप्त ही शिविर शुरू किया जाएगा। -आशुतोष अग्निहोत्री, जिला क्रीड़ाधिकारी
विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बेहतर करने का प्रयास जारी है। विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक करेंगे खेल का माहौल और बेहतर करने की पहल की जाएगी। शारीरिक शिक्षकों एवं प्रभारी शारीरिक शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि खेल और योग से विद्यार्थियों को सुविधा प्राप्त हो। -अवधेश नारायण मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक