फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   plastic bag distributed among farmers

स्वच्छता अभियान के तहत किसानों को दिए प्लास्टिक बैग

Tue, 23 Aug 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
plastic bag distributed among farmers
इटवा में खाद बनाने के लिए प्लास्टिक बैग वितरित करते कृषि वैज्ञानिक। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
स्वच्छता अभियान के तहत किसानों को दिए प्लास्टिक बैग
विज्ञापन

इटवा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गलियों, सड़कों को साफ-सुथरा रखने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिकों ने मंगलवार को ग्राम गौरा में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पांच किसानों को प्लास्टिक बैग दिए गए, जिसमें वे खरपतवार रखेंगे।

कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश वर्मा ने स्वच्छता के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। कहा कि जो भी खरपतवार फसल के अवशेष बिखरे पड़े रहते हैं, उनको इस प्लास्टिक बैग में इकट्ठा करके खाद बनाएं और खेत में उपयोग करें। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि इस बैग का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई ही नहीं है, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से अधिक से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर स्वच्छ भारत का निर्माण करना भी है। कार्यक्रम में किसानों को डॉ. शेष नारायण सिंह, डॉ. एसके मिश्र, कृषि वैज्ञानिक प्रवेश कुमार ने भी संबोधित किया। किसानों में रामशब्द, गोरखनाथ, बजरंगी लाल, चुन्नी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed