{"_id":"5ec284098ebc3e90294c3d69","slug":"planting-started-siddharthnagar-news-gkp3516066103","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार तालाबों का जीर्णोद्धार एवं वृहद पौधरोपण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार तालाबों का जीर्णोद्धार एवं वृहद पौधरोपण कार्य शुरू
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के पलिया टेकधर में तालाब के जीर्णोद्धार का शुभारंभ करते सांसद जगदंबिका पाल।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
एक हजार तालाबों का जीर्णोद्धार और पौधरोपण कार्य शुरू
मनरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्रवासी मजदूरों को रोजगार
सांसद की अगुवाई में नौगढ़ के पलिया टेकधर में शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मनरेगा अंतर्गत जिले में 1001 तालाबों के जीर्णोद्धार एवं वृहद पौधरोपण कार्य का शुभारंभ किया गया है। सांसद जगदंबिका पाल की अगुवाई में इसका औपचारिक प्रारंभ नौगढ़ विकास खंड के पलिया टेकधर गांव में हुआ।
नौगढ़ ब्लॉक के पलिया टेकधर गांव में मनरेगा के तहत शुरू होने वाले तालाब के जीर्णोद्धार और पौधरोपण का उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल ने किया। इस मौके पर उपायुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा ने बताया कि सिद्धार्थनगर मनरेगा के तहत हर दिन 1,25,000 श्रमिकों को रोजगार देते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। जिले में बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को उनके ग्राम पंचायतों में जॉबकार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक 25,200 प्रवासी मजदूरों का जॉबकार्ड बनाया गया है। जिसमें से 22,400 श्रमिकों को रोजगार मिला है। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि जिले में 1001 तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य सोमवार को सांसद की अगुवाई में पलिया टेकधर गांव से शुरू हुआ। सभी विधानसभा क्षेत्रों में क्षेत्रीय विधायकों या प्रतिनिधियों की निर्देशन पर कार्य प्रारंभ किया गया। बताया कि वृहद पौधरोपण में लक्ष्य 13,01,290 हैं, जिसमें सोमवार को 353 ग्राम पंचायतों में कार्य को हरी झंडी मिली है।