फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pistol giver arrested

दीपू हत्याकांड में पिस्टल देने वाला रिस्तेदार गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
pistol giver arrested
बांसी कोतवाली में पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो- 72
विज्ञापन

दीपू हत्याकांड में पिस्टल देने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार
पंचायत के बीच दीपू की गोली मारकर की गई थी हत्या
पिस्टल देने वाला बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी रिश्तेदार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के असनहरी गांव में हुई पंचायत के बीच दीपू सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पिस्टल देने वाले बस्ती निवासी आरोपी रिश्तेदार को बांसी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के असहनहरी गांव निवासी दीपू सिंह को निर्माणाधीन सड़क को लेकर चल रही भरी पंचायत के बीच 18 अक्तूबर को मौजूदा ग्राम प्रधान के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सनसनी फैला देने वाले हत्याकांड में ग्राम प्रधान व उसके भाई मुख्य आरोपी प्रशांत सिंह सहित पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज करके पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस द्वारा गोली चलने वाली पिस्टल की जांच की गई तो पता चला कि जिस पिस्टल से गोली चलाई गई थी वह दूसरे की थी। हत्यारोपी तीन दिन पूर्व ही रिश्तेदार दीपक सिंह निवासी सगरा थाना सोनहा बस्ती से मांगकर लाया था। पुलिस की जांच में पिस्टल के मालिक की पहचान दीपक सिंह के रूप में की गई थी। मामले में दीपक सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। लेकिन तब से वह फरार चल रहा था। इस बीच बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ बांसी शैलेश कुमार सिंह, सिपाही विश्वामित्र यादव, विजय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed